फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Cash worth Rs 1.5 crore recovered from a car near Mayyad village

Hisar News: मय्यड़ गांव के पास कार से डेढ़ करोड़ रुपये की नकदी बरामद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 26 Mar 2023 12:54 AM IST
विज्ञापन
Cash worth Rs 1.5 crore recovered from a car near Mayyad village
हिसार। जिले के मय्यड़ गांव के पास शुक्रवार देर रात को एसटीएफ टीम ने एक कार से करीब डेढ़ करोड़ रुपये बरामद किए। कार में चार लोग सवार थे और रुपये एक सूटकेस के अंदर रखे हुए थे। कार में सवार दो युवक सिरसा और दो दिल्ली के रहने वाले हैं। एसटीएफ ने मामला सदर थाना पुलिस के हवाले कर दिया। रोहतक आयकर विभाग की टीम मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक एसटीएफ को गुप्त सूचना मिली की सिरसा की तरफ से एक कार में करोड़ों रुपये की नकदी लाई जा रही है। सूचना के आधार पर एसटीएफ के पीएसआई हरिओम ने अपनी टीम के साथ मय्यड़ गांव के पास नाका लगाया। देर रात को शहर की तरफ से एक कार आती हुई दिखाई दी। शक के आधार पर कार को रुकवाया। जब कार की तलाशी ली गई तो डिग्गी के अंदर रखे हुए सूटकेस के अंदर से डेढ़ करोड़ रुपये की नकदी मिली। कार में सिरसा निवासी राकेश बंसल, संजय गर्ग, दिल्ली निवासी दीपक और विनय सवार थे। कार से रुपये बरामद होने के बाद एसटीएफ ने सदर थाना पुलिस और आयकर विभाग को सूचना दी। पुलिस और आयकर विभाग के अधिकारियों ने रुपये कब्जे में लेकर जांच आरंभ कर दी है।
विज्ञापन

दिल्ली ले जा रहे थे रुपये
सदर थाना प्रभारी संदीप सिंह ने बताया कि अभी मामले की जांच चल रही है। अभी तक की जांच में सामने आया कि रुपये दिल्ली लेकर जा रहे थे। रुपये ले जाने का मकसद क्या था, इसका पता लगाया जा रहा है। वहीं, आयकर विभाग के अधिकारी अपने स्तर पर मामले की जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरटीजीएस के जरिये निकाले थे रुपये
पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दिल्ली के रोहिणी निवासी दीपक और विनय वहां पर किराना और अनाज की दुकान चलाते थे। दिल्ली में खुले रुपये न मिलने पर सिरसा के एक बैंक से आरटीजीएस के जरिये डेढ़ करोड़ रुपये की नकदी निकाली थी। उस नकदी को लेकर सिरसा से दिल्ली जा रहे थे। रोहतक आयकर विभाग की टीम मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed