फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Cash stolen from operator's bag in roadways bus, woman including minor caught

रोडवेज बस में परिचालक के बैग से नकदी चोरी, नाबालिग समेत महिला पकड़ीं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 23 Oct 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
Cash stolen from operator's bag in roadways bus, woman including minor caught
चोरी के आरोप में पकड़ी गई महिला। - फोटो : Hisar
हांसी। रोहतक से हिसार आ रही हरियाणा रोडवेज की बस में परिचालक के बैग से नकदी चुराती दो महिलाओं को पकड़ा गया। इसके बाद उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपी महिलाओं की पहचान भिवानी जिले के गांव झांझड़ा सोरान निवासी 40 वर्षीय मुनेश और महेंद्रगढ़ निवासी नाबालिग के रूप में हुई है। पुलिस ने रोहतक डिपो के बस कंडक्टर बलंभा निवासी कृष्ण कुमार की शिकायत पर केस दर्ज कर महिलाओं को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी।
विज्ञापन

परिचालक कृष्ण ने बताया कि वह शुक्रवार को रोहतक से हिसार मार्ग पर चल रही बस में टिकट काट रहा था। सुबह करीब 10 बजे तक बस रामायण टोल प्लाजा के पास पहुंची तो उसने अपना बैग संभाला तो बैग से 12 हजार 700 रुपये गायब मिले। कृृष्ण ने बताया हांसी से बस में एक नाबालिग समेत महिला सवार हुई थी और हांसी से बस चलने के बाद इन्होंने ही टिकट ली थी। इसके बाद जब उसने सवारियों से पूछताछ की तो किसी ने बताया कि उसने उक्त महिलाओं को बैग में हाथ मारते देखा था। इसके बाद चालक बस को सवारियों सहित सदर थाने ले गया और महिलाओं को पुलिस के हवाले किया। वहां महिला पुलिसकर्मियों ने मुनेश व नाबालिग की तलाशी ली तो उनसे रुपये बरामद हो गए। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed