{"_id":"6754a66d0e3d1a63bc0dfc85","slug":"cash-and-jewellery-worth-lakhs-stolen-from-residence-hisar-news-c-21-hsr1020-520379-2024-12-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: ट्रांसपोर्टर के आवास से लाखों की नकदी और जेवरात चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: ट्रांसपोर्टर के आवास से लाखों की नकदी और जेवरात चोरी
Sun, 08 Dec 2024 01:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Sun, 08 Dec 2024 01:17 AM IST
विज्ञापन
अग्रोहा। जिले के गांव कालीरावण स्थित एक आवास में चोरी की वारदात हुई। चोर घर से लाखों की नकदी के साथ-साथ लाखों रुपये के सोना और चांदी के जेवरात चोरी कर ले गए। घटना का पता चलने पर मकान मालिक असलम ने अग्रोहा थाना पुलिस में शिकायत दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात के खिलाफ घर में घुसकर चोरी करने का केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।
पुलिस को दी गई शिकायत में कालीरावण गांव निवासी और ट्रांसपोर्टर असलम ने बताया कि चार दिसंबर को पारिवारिक सदस्यों के साथ नरहड़ दरगाह पर माथा टेकने के लिए गए थे। आवास के दरवाजों पर ताला लगा हुआ था। 6 दिसंबर की रात को जब घर आए तो दरवाजों पर लगे ताले टूटे हुए थे। कमरे के अंदर रखी अलमारी का ताला भी टूटा हुआ था। चोर घर से साढ़े सात लाख रुपये की नकदी, 10 तोले सोने के जेवरात और दो किलोग्राम चांदी के जेवरात चोरी कर ले गए। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ चोरी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
चोरी की बाइक खरीदने का आरोपी गिरफ्तार
हिसार। चोरी की बाइक खरीदने के मामले में सिविल लाइन थाना पुलिस ने तलवंडी राणा निवासी आरोपी प्रवीन कुमार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी से बाइक बरामद की है। आरोपी को अदालत में पेश किया गया वहां से न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
विज्ञापन
मामले की जांच अधिकारी मुख्य सिपाही ममता ने बताया कि अदालत परिसर में काम करने वाले नरेश कुमार ने 27 अगस्त को परिसर से बाइक चोरी करने की शिकायत दी थी। शिकायत में बताया था कि उसने अदालत परिसर में बाइक खड़ी की थी जो बाद में नहीं मिली। उक्त मामले में चोरी की बाइक खरीदने के आरोप में प्रवीन को गिरफ्तार किया है। प्रवीन ने पांच हजार रुपये में बाइक खरीदी थी। आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया।