{"_id":"648b55bed43179549e0dc499","slug":"cash-and-gold-stolen-from-gold-loan-companys-locker-hisar-news-c-21-hsr1005-158210-2023-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: गोल्ड लोन कंपनी के लॉकर से नकदी व सोना किया चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: गोल्ड लोन कंपनी के लॉकर से नकदी व सोना किया चोरी
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
हिसार। अग्रोहा में एक गोल्ड लोन कंपनी के शाखा प्रबंधक ने कंपनी के लॉकर से नकदी व सोना चोरी कर लिया। चोरी पकड़े जाने पर शाखा प्रबंधक ने जहर निगल लिया। उन्हें अग्रोहा मेडिकल काॅलेज में भर्ती कराया गया है। कंपनी के एरिया मैनेजर की शिकायत पर पुलिस ने शाखा प्रबंधक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
आशीर्वाद गोल्ड लोन कपंनी के एरिया मैनेजर मनजीत यादव ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 14 जून की सुबह 10 बजे उसके पास अग्रोहा शाखा के सहायक बैंक प्रबंधक बलविंद्र का फोन आया। उन्होंने उसे बताया कि फतेहाबाद निवासी एवं शाखा प्रबंधक सचिन ने समय से पहले ही शाखा कार्यालय खोल लिया। इसके बाद सचिन ने करीब 9 बजे उसकी पत्नी, मां व एक अन्य रिश्तेदार के लॉकर से 3 पैकेज सोना और 2.93 लाख रुपये निकालकर कैश केबिन में रखे। बलविंद्र ने जब उसे ऐसा करने से रोका तो वह सोना व नकदी लेकर चला गया। सचिन ने बिना पैसा जमा करवाए यह सोना निकाला है। कुछ देर बाद सचिन के घर से एक महिला ने फोन कर बताया कि सचिन ने जहरीले पदार्थ निगल किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।