फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Cases of stubble burning have decreased by 96%, with only 16 cases reported in the state. There were no cases in 14 districts, and the highest number of cases, 5, were in Jind.

Hisar News: पराली जलाने के मामले 96 फीसदी घटे, प्रदेश में केवल 16 केस आए, 14 जिलों में एक भी केस नहीं, सबसे अधिक 5 केस जींद में

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 14 Oct 2025 11:40 PM IST
विज्ञापन
Cases of stubble burning have decreased by 96%, with only 16 cases reported in the state. There were no cases in 14 districts, and the highest number of cases, 5, were in Jind.
हिसार। हरियाणा में पराली जलाने के मामले इस बार पिछले साल की तुलना में 96 प्रतिशत तक घट गए हैं। 15 सितंबर से 13 अक्तूबर के बीच प्रदेश में पराली जलाने के केवल 16 केस दर्ज किए गए। पिछले साल इसी अवधि में यह संख्या 468 थी। इस साल प्रदेश के 14 जिलों में एक भी मामला सामने नहीं आया। सबसे अधिक 5 केस जींद जिले में दर्ज किए गए हैं।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार ने सुप्रीम कोर्ट के निर्देशानुसार पराली जलाने पर कड़ी निगरानी रखी। कृषि विभाग ने 1 सितंबर से ही पराली प्रबंधन की तैयारियों में जुटकर 8603 नोडल ऑफिसर नियुक्त किए। येलो जोन में 50 और ग्रीन जोन के गांवों में 100 किसानों पर प्रत्येक नोडल ऑफिसर तैनात किया गया। इसके अलावा पटवारी, सहायक कृषि अधिकारी, पंच और सरपंच समेत गांव स्तर पर कमेटियां भी बनाई गईं।
विज्ञापन

कृषि विभाग द्वारा लगातार जागरूकता शिविरों का आयोजन और किसानों को उपकरणों की खरीद पर 50 से 65 प्रतिशत तक का अनुदान देने से यह सकारात्मक परिणाम सामने आया। डॉ. राजबीर सिंह, उप कृषि निदेशक, हिसार ने बताया कि हिसार सहित 14 जिलों में इस बार एक भी केस नहीं आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलेवार विवरण:
पिछले साल इस अवधि में कैथल में 75, करनाल में 71 केस दर्ज किए गए थे। इस बार कैथल और करनाल में केवल एक-एक केस दर्ज हुए। अंबाला, भिवानी, चरखी-दादरी, गुरुग्राम, हिसार, झज्जर, महेंद्रगढ़, नूंह, पंचकूला, रेवाड़ी, रोहतक, सिरसा और यमुनानगर में एक भी केस नहीं आया।

किसानों को पराली जलाने से रोकने के लिए लगातार जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं। पराली प्रबंधन के लिए हर साल किसानों को उपकरणों की खरीद पर 50 से 65 प्रतिशत तक का अनुदान दिया जा रहा है। जिसका सकारात्मक परिणाम भी आया है। हिसार में अब तक कोई केस नहीं आया है। प्रदेश में कुल 16 केस आए हैं।

- डॉ. राजबीर सिंह, उप कृषि निदेशक, हिसार।

पिछले 6 साल का आंकड़ा (15 सितंबर से 13 अक्तूबर):
जिला
2020
2021
2022
2023
2024
2025
अंबाला
72
18
10
62
51
0
भिवानी
0
0
0
0
0
0
चरखी दादरी
0
0
0
1
0
0
फरीदाबाद
0
1
0
2
19
3
फतेहाबाद
33
16
4
53
24
1
गुरुग्राम 0
0
0
0
0
0
हिसार
6
0
1
16
11
0
झज्जर
1
0
0
2
0
0
जींद
15
10
9
41
42
5
कैथल
86
86
15
31
75
1
करनाल
154
141
22
23
50
0
कुरुक्षेत्र
99 84
31
51
71
1
महेंद्रगढ़
0
0
0
0
0
0
मेवात
0
0
0
0 0 0
पलवल
5
10
0
12
20
1
पंचकूला
0
0
0
0
10
0
पानीपत
7
3
2
12
22
1
रेवाड़ी 0
0
0
0
0
0
रोहतक
0
0
0
0
0
0
सिरसा
6
0
2
2
11
0
सोनीपत
8
1
2
34
36
3
यमुनानगर
35
19
4
31
20
0
कुल
527
389
102
374
468
16
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed