फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Case registered against Ludhiana firm in Rs 74.78 lakh fraud case

Hisar News: 74.78 लाख की धोखाधड़ी मामले में लुधियाना की फर्म पर केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 17 Oct 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
Case registered against Ludhiana firm in Rs 74.78 lakh fraud case
हिसार। स्क्रैप कारोबारी त्रिलोक चंद गोयल से करीब 74.78 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। थाना अर्बन एस्टेट पुलिस ने बुधवार को लुधियाना स्थित नंदीश एलॉयज लिमिटेड फोकल प्वाइंट के संचालक गोपाल अरोड़ा के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

त्रिलोक चंद ने बताया कि वह हिसार औद्योगिक क्षेत्र में स्क्रैप का काम करता है और पिछले 15 साल से गोपाल अरोड़ा को माल बेचता रहा है। पुराने संबंधों के कारण उन्होंने भरोसे पर अरोड़ा को माल भेजा था। आरोपी ने कहा था कि माल तैयार होते ही भुगतान कर देगा।
विज्ञापन

शिकायत के अनुसार 1 अक्तूबर से 8 नवंबर 2024 के बीच आठ बार में करीब 60 लाख रुपये का स्क्रैप ट्रांसपोर्ट के माध्यम से लुधियाना भेजा गया। सभी डिलीवरी ई-वे बिलों के साथ तय समय पर भेजी गईं, लेकिन आरोपी ने भुगतान नहीं किया। इसके अलावा 14 लाख 78 हजार रुपये पहले से बकाया थे, जिससे कुल राशि 74 लाख 78 हजार रुपये हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि गोपाल अरोड़ा ने माल पर लगी जीएसटी का रिफंड भी खुद ले लिया और जब रकम मांगी गई तो कारोबारी को जान से मारने की धमकी दी। जांच अधिकारी विजयपाल ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है। पुलिस जल्द ही वित्तीय लेनदेन और दस्तावेजों की जांच करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed