{"_id":"6579f2c8718f53f4400793e0","slug":"case-registered-against-5-including-two-brothers-for-raping-on-the-pretext-of-marriage-hisar-news-c-21-hsr1005-278526-2023-12-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने पर दो भाइयों सहित 5 पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने पर दो भाइयों सहित 5 पर केस दर्ज
विज्ञापन
मंडी आदमपुर। खंड के एक गांव निवासी महिला ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, मारपीट करने व जातिसूचक गालियां देने के आरोप में 2 भाइयों और तीन महिलाओं के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस को दिए बयान में महिला ने बताया कि वह पंचायत समिति सदस्य थी और उसके पति का निधन हो चुका है। वह अपने बच्चों के साथ अकेली रहती है। उसके पति का दोस्त जवाहर नगर निवासी रविंद्र उर्फ बल्लू का उनके घर आना-जाना था।
पीड़िता का आरोप है कि 4 साल के दौरान रविंद्र ने शादी का झांसा देकर 4-5 बार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। करीब 20 दिन पहले उसने उसके साथ जबरदस्ती की। 9 दिसंबर सुबह रविंद्र की मां इंद्रो देवी उसके घर आई और बहाने से अपने घर ले गई। इसके बाद उसके साथ मारपीट की और जातिसूचक अपशब्द कहे। वह वहां से भागने लगी तो रविंद्र की मामी सिमरण व मौसी राधा ने उसे पकड़ लिया और मारपीट की। बाद में उसकी सास व उसके भाई ने उसे आदमपुर के नागरिक अस्पताल में दाखिल करवा दिया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे हिसार रेफर कर दिया। पीड़िता ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि पूरी साजिश सतपाल सोनी की है। पहले भी वह उसे कई धमकी दे चुका है। पुलिस ने पीड़िता के बयान केे आधार पर रविंद्र उर्फ बल्लू, उसके भाई सतपाल, मां इंद्रो देवी, मामी सिमरण व मौसी राधा के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।