फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Case of fraud registered against six including the Sarpanch of Kharar

Hisar News: खरड़ के सरपंच समेत छह पर धोखाधड़ी का केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 20 Mar 2024 10:55 PM IST
विज्ञापन
Case of fraud registered against six including the Sarpanch of Kharar
हिसार। गांव खरड़ निवासी दिलबाग सिंह ने गांव के सरपंच रमेश, पूर्व पंचायत सचिव सहित छह लोगों पर धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कराया है। सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में दिलबाग ने बताया कि वह गांव खरड में लाल डोरा के दायरे में अपने 516.292 वर्गमीटर के मकान में परिवार के साथ रह रहा है। प्रदेश सरकार की स्वामित्व योजना के तहत लाल डोरा के अंदर बने मकानों का सर्वे कर, पैमाइश, चिह्नित सत्यापित किया गया था। इसके आधार पर मकान जमीन मालिकों को स्वामित्व अधिकार पत्र जारी किए गए हैं। सरकारी कर्मचारियों की ओर से यह काम किया गया था। कार्य पूरे होने के बाद मकानों व मालिकों के स्वामित्व अधिकार पत्र व नक्शे तैयार किए गए।
विज्ञापन

दिलबाग सिंह ने बताया कि इस लिस्ट में उसके मकान का कुल एरिया 516.292 वर्गमीटर है। वहीं निर्मित एरिया, ओपन एरिया, आधार नंबर व मोबाइल नंबर, सीरियल नंबर 50 में बतौर मकान मालिक दर्ज है। एलजीडी आईडी नंबर 609560050 है। बाद में संबंधित कर्मचारियों की ओर से दूसरी लिस्ट तैयार की गई। अब प्रार्थी को पता चला कि खरड़ के सरंपच, पंच और पंचायत सचिव ने षड्यंत्र के तहत फर्जी तीसरी लिस्ट तैयार की है। इसमें उसके साथ अनुराग व बलराज का नाम फर्जी तरीके से दर्ज कर उन्हें भी मकान मालिक बना दिया गया है।। इसके बाद इन सभी ने 14 सितंबर 2023 को उसके मकान की रजिस्ट्री करवा दी। रजिस्ट्री में उसका फर्जी फोटो और फर्जी तरीके से हस्ताक्षर किए गए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed