{"_id":"6877f533bbbedc482307cc8a","slug":"case-of-fraud-registered-against-8-people-including-6-women-in-the-name-of-warehouse-hisar-news-c-21-hsr1020-668389-2025-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: 7 महिलाओं सहित 8 लोगों पर गोदाम के नाम पर धोखाधड़ी का केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: 7 महिलाओं सहित 8 लोगों पर गोदाम के नाम पर धोखाधड़ी का केस दर्ज
Thu, 17 Jul 2025 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Thu, 17 Jul 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
हिसार। आदमपुर पुलिस थाने ने सेक्टर-13 निवासी बुजुर्ग महिला अनीता गुप्ता की शिकायत पर 7 महिलाओं समेत 8 के खिलाफ धोखाधड़ी व आपराधिक षड्यंत्र का केस दर्ज किया है। इसमें सेक्टर-13 की रेणु, पल्लवी, रंजना, विवेक, अर्बन एस्टेट की पूनम, सेक्टर-14 निवासी बंती देवी, नीना व भूना निवासी अंजू के खिलाफ केस दर्ज किया है।
अनीता गुप्ता ने एसपी को शिकायत देकर बताया कि साल 2012 में रेणु व उसके पति ने मेरे बेटे अजय गुप्ता और हमसे संपर्क किया था। रेणु गुप्ता ने हमें बताया था कि उनकी पार्टनर नीना व अन्य ने आदमपुर एरिया में हैफेड का एक गोदाम बनाने का टेंडर ले रखा है। अगर गोदाम बनाकर देंगे तो हैफेड अच्छा किराया देगा।
उन्होंने हमसे दिसंबर 2012 में गोदाम बनाने के काम के लिए हमें पार्टनर बनने का ऑफर दिया। 11 फरवरी 2013 को अलग-अलग लोगों से 15 साल के लिए जमीन पट्टे पर ली। हैफेड ने गोदाम बनाने की मंजूरी दे दी। गोदाम के निर्माण पर 30 करोड़ रुपये की लागत आनी थी। इसमें हमारा हिस्सा 8.33 प्रतिशत बना। हमने 18.30 करोड़ रुपये का लोन यूनियन बैंक ऑफ इंडिया से लिया। 3 दिसंबर 2023 तक हमें किराया मिला। उसके बाद हैफेड ने फिर गोदाम किराए पर मांगा। हमारे शेयर अनुसार बैंक की किश्त व ब्याज कटता रहा और हमारी निवेश की हुई राशि बढ़ती रही।
विज्ञापन
हिस्सेदारों ने कहा कि नए सिरे से गोदाम किराए पर देने बारे हमें फर्म बनानी होगी। इसमें पुराने वाले नियम लागू होंगे। जमीन का नया पट्टानामा बनवाना होगा। सितंबर 2024 में हैफेड कार्यालय में गए तो पता चला कि हमारे हिस्सेदार 22 मार्च 2024 को बिना हमारी हिस्सेदारी के फर्जी फर्म बनाकर गोदाम किराए पर देने का निवेदन कर चुके हैं। नये पट्टेनामा और फर्म में हमारा नाम नहीं है। उन्होंने हमारा शेयर खुर्द-बुर्द कर गैर कानूनी तरीके से हमारा निवेश हड़प लिया है।