फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Case of death of three laborers due to soil collapse, case of death due to negligence filed against the contractor

Hisar News: मिट्टी ढहने से तीन मजदूरों की मौत का मामला, ठेकेदार के खिलाफ लापरवाही से मौत का केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 23 Dec 2022 11:59 PM IST
विज्ञापन
Case of death of three laborers due to soil collapse, case of death due to negligence filed against the contractor
नारनौंद (हिसार)। क्षेत्र के गांव कापड़ो में वीरवार को गंदे पानी की निकासी के लिए सीवरेज लाइन बिछाते समय मिट्टी गिरने से हुए तीन प्रवासी मजदूरों के मौत के मामले में ठेकेदार के खिलाफ लापरवाही से मौत (304ए) का केस दर्ज हुआ है। शुक्रवार को तीनों शव पोस्टमार्टम के बाद बिहार प्रांत के सहरसा जिले के गांव भैरवा भिजवा दिए।
विज्ञापन

गांव कापड़ो में नई सीवरेज लाइन बिछाने का काम का ठेका भारत भूषण ठेकेदार ने लिया हुआ है। सीवरेज की नई लाइन के लिए वीरवार को खुदाई कर पाइप फिटिंग का काम चल रहा था। इसी दौरान अचानक साइड की मिट्टी काम कर रहे मजदूरों पर गिर गई। इसके नीचे बिहार के सहरसा जिला निवासी 38 वर्षीय संतोष मांझी, 40 वर्षीय सनोज मांझी और 35 वर्षीय बलजीत यादव दब गए। करीब सवा घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद तीनों मजदूर को मिट्टी से बाहर निकालकर नारनौंद के सामान्य अस्पताल भेजा गया। वहां डॉक्टर ने तीनों को मृत घोषित कर दिया था। शुक्रवार को नारनौंद थाने में मृतक मजदूरों के रिश्तेदार धर्मेंद्र ने ठेकेदार के खिलाफ केस दर्ज कराया। हांसी के नागरिक अस्पताल में तीनों शवों का पोस्टमार्टम कराया गया। इसके बाद अंतिम संस्कार के लिए शव मृत मजदूरों के गांव भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed