फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Case filed against two for cheating Rs 7 lakh on the pretext of job

Hisar News: नौकरी का झांसा देकर 7 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने पर दो पर केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 05 Jan 2023 11:29 PM IST
विज्ञापन
Case filed against two for cheating Rs 7 lakh on the pretext of job
हांसी। नौकरी का झांसा देकर सात लाख रुपये ठगने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। यह मुकदमा आर्थिक अपराध शाखा प्रथम की जांच के बाद दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में महजत निवासी रामकुमार व बलराज ने बताया कि लगभग 1 वर्ष पहले वे भैंस लेने गांव ढाणी ब्राह्मणान गए थे। वहां उन्हें कुलदीप नाम का व्यक्ति मिला। कुलदीप ने उन्हें बताया कि उसका साला जेई है और उसकी उच्च अधिकारियों के साथ जान पहचान है। उसने गांव दुर्जनपुर निवासी विरेंद्र से मिलवाया। विरेंद्र और कुलदीप ने बलराज और रामकुमार के लड़के को नौकरी लगवाने का झांसा देकर 7 लाख रुपये ले लिए। कुछ रुपये खाते में ट्रांसफर करवाए गए थे और कुछ नकद दिए थे। रुपये लेने के बाद आरोपियों ने एक साल तक आनाकानी करता रहा। लगभग 1 महीने पहले आरोपियों ने दो लाख रुपये का चेक दिया। खाते में लगाने पर चेक बाउंस हो गया। रामकुमार व बलराज ने सितंबर महीने के आखिर में एसपी को शिकायत दी थी। जांच के लिए मामला आर्थिक अपराध शाखा प्रथम के पास भेजा गया था। सदर थाना ने आरोपियों कुलदीप व वीरेंद्र के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed