फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Case filed against three for staring at teacher with bad intention

शिक्षिका को बुरी नीयत से घूरने पर तीन के खिलाफ केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 15 May 2022 11:37 PM IST
विज्ञापन
Case filed against three for staring at teacher with bad intention
हिसार। शहर के एक शिक्षण संस्थान की 39 वर्षीय शिक्षिका ने दो नामजद युवकों पर बुरी नीयत से घूरने और एक महिला सोशल वर्कर पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। सिविल लाइन थाना पुलिस ने सतीश, टीकाराम समेत तीन के खिलाफ केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।
विज्ञापन

शिक्षिका ने बताया कि वह 25 मार्च सुबह 8:55 बजे संस्थान के गेट के सामने पहुंची तो सतीश व टीकाराम ने बुरी नीयत से उसे घूरा। इस बारे में मैंने अन्य शिक्षिकाओं के साथ मिलकर उच्च अधिकारी को भी बताया था। हम चार शिक्षिका 24 मार्च को ऑफिस में थी। खुद को सोशल वर्कर बताने वाली एक महिला आई और कहा कि तुम मेरे दोस्तों की शिकायत करती हो, उसका अंजाम अच्छा नहीं होगा। उसने जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

घर में घुसकर मां-बेटी से मारपीट व छेड़छाड़
शहर के एक मोहल्ले में रहने वाली मां-बेटी के साथ चार युवकों ने छेड़छाड़ व मारपीट की। इस संबंध में पीड़िता की शिकायत पर एचटीएम थाना पुलिस में चार युवकों के खिलाफ छेड़छाड़, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज किया है। महिला का कहना है कि वह अपने परिवार के साथ सोई हुई थी। रात को चार युवकों ने आवाज लगाई। बेटी के साथ नीचे गई तोयुवकों ने मारपीट की और उनके साथ अश्लील हरकतें कीं। शोर मचाया तो पति और बेटा आए। हमलावरों ने उन पर भी हमला कर दिया। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, शहर की एक कॉलोनी में रहने वाली महिला ने तीन युवकों पर घर में घुसकर छेड़छाड़ और उसके पति को जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। इस बारे में एचटीएम थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed