फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Case filed against former employee and brother

Hisar News: जिला खजाना अधिकारी को ब्लैकमेल करने पर पूर्व कर्मी और भाई पर केस दर्ज

Sun, 04 Aug 2024 04:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Sun, 04 Aug 2024 04:16 AM IST
विज्ञापन
Case filed against former employee and brother
हांसी। जिला खजाना अधिकारी को ब्लैकमेल करने की नीयत से झूठे व जाली दस्तावेज तैयार करने पर उप खजाना कार्यालय के पूर्व कर्मचारी और उसके भाई जींद निवासी अधिवक्ता पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। दोनों आरोपियों ने जिला खजाना अधिकारी के खिलाफ एक झूठी शिकायत भी पुलिस को दी थी। साथ ही उन्हें मैसेज कर दस लाख रुपये भी मांगे थे।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में हिसार के जिला खजाना अधिकारी सतीश कुमार सिवाच ने बताया कि हांसी के लघु सचिवालय में स्थित उप खजाना कार्यालय उनके कार्यक्षेत्र में आता है। सुरेंद्र कुमार उप खजाना कार्यालय में 9 वर्ष तक अनुबंध के तौर पर कार्यरत रहा। दिसंबर 2023 में उसे पदमुक्त कर दिया था, जिस कारण से वह उनसे व विभाग के अन्य कर्मचारियों से रंजिश रख रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सुरेंद्र ने अपने कार्यकाल के दौरान पद का दुरुपयोग करते हुए दस्तावेज चोरी किए व कार्यालय की गोपनीयता भंग की। उसने अपने भाई अधिवक्ता विरेंद्र जांगड़ा के साथ मिलकर षड्यंत्र रचा। उन्हें ब्लैकमेल करने की नीयत से जाली दस्तावेज भी तैयार किए। इसके अलावा दोनों ने उनके व सेवानिवृत्त सहायक अधीक्षक सुरेंद्र सिंह के खिलाफ झूठी शिकायत भी पुलिस को दी थी। कार्यालय के सहायक कोषाधिकारी से उनको पता चला कि जींद निवासी अधिवक्ता वीरेंद्र जांगड़ा व उसके भाई सुरेंद्र कुमार ने उप खजाना कार्यालय से अनधिकृत रूप से रिकॉर्ड चुराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed