फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Case filed against five infected for throwing down food

जूठा खाना नीचे फेंकने पर पांच संक्रिमतों के खिलाफ केस दर्ज

Fri, 31 Jul 2020 12:21 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
Case filed against five infected for throwing down food
जूठा खाना नीचे फेंकने पर पांच संक्रिमतों के खिलाफ केस दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हांसी। जाट धर्मशाला में बने कोविड सेंटर में पांच कोरोना संक्रमितों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है। शिकायत में कहा गया है कि धर्मशाला में द्वितीय फ्लोर पर रहने वाले इन संक्रमितों ने अपना जूठा खाना व पानी की बोतलें नीचे फेंकी हैं, जिसका वहां के दुकानदारों ने विरोध किया। बार-बार दुकानदारों द्वारा विरोध करने व विभाग और पुलिस को सूचना देने के बाद यह कार्रवाई की गई है।

पुलिस को दी शिकायत में विभाग से डॉ. मोनिक शर्मा ने बताया कि प्रशासन द्वारा कोरोना मरीजों की देखभाल के लिए जाट धर्मशाला में कोविड सेंटर बनाया गया है। यहां संक्रमितों को क्वारंटीन किया गया है। शिकायत में उन्होंने कहा है कि दूसरे फ्लोर पर बने कमरों से मरीजों द्वारा जूठा खाना और पानी की बोतलें बाहर फेंकी जा रही हैं, जिससे जाट धर्मशाला की दुकानों के दुकानदारों को परेशानी हो रही है। उन्होंने बताया कि सभी कमरों के बाहर डस्टबिन रखे गए हैं और मरीजों से कहा भी गया है कि कचरे को डस्टबिन में ही डालें, लेकिन बार-बार समझाने के बाद भी कुछ मरीजों द्वारा खिड़कियों से खाना बाहर फेंका जा रहा है। वहीं कुछ दुकानदारों ने भी इसके विरोध में ऊपर की तरफ मरीजों के कमरों की तरफ पत्थरबाजी की। पुलिस ने डॉ. मोनिका शर्मा की शिकायत पर क्वारंटीन की गई एक महिला सहित पांच लोगों के खिलाफ नियमों का उल्लंघन करने व संक्रमण फैलाने की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed