फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Case filed against 5 including 2 named in assault case on journalist

Hisar News: पत्रकार से मारपीट मामले में दो को नामजद सहित 5 पर मामला दर्ज

Tue, 24 Sep 2024 01:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Tue, 24 Sep 2024 01:29 AM IST
विज्ञापन
Case filed against 5 including 2 named in assault case on journalist
हांसी। पत्रकार ललित भारद्वाज के साथ मारपीट के मामले में पुलिस ने पप्पू गुर्जर, उसके बेटे व 3 अन्य आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया। मामले में पुलिस छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस को दी गई शिकायत में ललित भारद्वाज ने बताया कि रविवार सुबह 10 बजे वह रिपोर्टिंग करने के लिए सैनिक स्कूल के पास भाजपा प्रत्याशी विनोद भयाना के कार्यक्रम में गया हुआ था। कार्यक्रम समापन होने पर जब जाने लगा तो वहां पहले से ही ताक में खड़े पप्पू गुर्जर उर्फ देवीदयाल, उसका बेटा व 3-4 अन्य व्यक्तियों ने उसे जाति सूचक गालियां दीं। जिसका विरोध किया तो उस पर हमला कर दिया। इसी दौरान उन्होंने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी।
विज्ञापन

साथ ही उसे जान से मारने की धमकी दी। उसने किसी तरह वहां से भाग कर अपनी जान बचाई। जिसके बाद वह उपचार के लिए हांसी के नागरिक अस्पताल में भर्ती हुआ था। ललित ने बताया कि पप्पू गुर्जर पिछले 4-5 महीने से उसे मानसिक रूप से बहुत परेशान कर रहा है। पुलिस ने आरोपियों पर भारतीय न्याय संहिता अधिनियम बीएनएस की 115, 126, 3(5), 351(2) धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों के खिलाफ सबूत जुटाकर उनकी तलाश कर रही है। पुलिस का दावा है कि आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed