फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   case file for loudspeaker

शादी समारोह में ऊंची आवाज में पटाखे और डीजे बजाने पर केस

Wed, 17 Feb 2021 01:07 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 17 Feb 2021 01:07 AM IST
विज्ञापन
case file for loudspeaker
हिसार। शादी समारोह के दौरान पटाखे बजाने पर राजस्थान के श्रीगंगानगर निवासी संजय सोनी के खिलाफ अर्बन एस्टेट थाना में एएसआई कृष्ण कुमार की शिकायत पर केस दर्ज हुआ है। शिकायत में बताया गया कि अर्बन एस्टेट थाना पुलिस को कंट्रोल रूम से सूचना मिली कि कैंप चौक के पास शादी समारोह में कोई व्यक्ति ऊंची आवाज के पटाखे बजा रहा है। युवक को काबू कर पूछताछ की गई तो उसने अपना नाम राजस्थान के श्रीगंगा नगर निवासी संजय सोनी बताया। शिकायत में बताया गया है कि आरोपी ने रात के समय बिना परमिट के पटाखे बजाकर धारा 290 और 188 के तहत कानून का उल्लंघन किया है। मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

वहीं दूसरी ओर दिल्ली रोड पर स्थित एक पैलेस में शादी समारोह में ऊंची आवाज में डीजे बजाने पर भी पुलिस ने रामपुरा मोहल्ला निवासी नवीन कुमार के खिलाफ एएसआई सराजुद्दीन की शिकायत पर केस दर्ज किया है। शिकायत में बताया गया है कि पुलिस कंट्रोल रूम से सूचना मिली कि दिल्ली रोड पर स्थित एक पैलेस में शादी समारोह में ऊंची आवाज में डीजे बजाया जा रहा है। अर्बन एस्टेट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और डीजे बजा रहे कर्मचारी से नाम पूछा तो उसने अपना नाम रामपुरा मोहल्ला निवासी नवीन कुमार बताया। मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 188 और 290 के तहत कानून का उल्लंघन करने पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed