फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   case file against sinam kaitholic

हरियाणवी गायिका सिनम कैथोलिक सहित तीन लोगों के खिलाफ लूट और आर्म्स एक्ट का केस दर्ज

Tue, 23 Mar 2021 12:43 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 23 Mar 2021 12:43 AM IST
विज्ञापन
case file against sinam kaitholic
हरियाणवी गायिका सिनम कैथोलिक। फाइल फोटो - फोटो : ?????
हरियाणवी गायिका सिनम कैथोलिक सहित तीन लोगों के खिलाफ सदर थाना पुलिस ने भिवानी के बापौला गांव निवासी धर्मपाल शर्मा की शिकायत पर धारा 392 और आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। पीड़ित ने सिनम के साथियों पर उससे मारपीट का भी आरोप लगाया है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित का आरोप है कि आरोपियों ने उसकी कार व कार में पड़ा पर्स और मोबाइल लूट लिया।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में बीएसएफ से सेवानिवृत्त धर्मपाल शर्मा ने बताया कि उसके पास मारुति ब्रेजा कार है। इस कार को वह बुकिंग के लिए भी इस्तेमाल करता है। उसने बताया कि सिनम कैथोलिक के साथ उसकी करीब तीन वर्ष से जानपहचान है। धर्मपाल ने बताया कि 19 मार्च को वह गाड़ी लेकर गुरुग्राम गया था। उस दिन शाम करीब साढ़े छह बजे सिनम ने उसे फोन किया और सालासर जाने को कहा। इसके लिए सिनम ने उसे कहा कि सात-आठ हजार रुपये मिलेंगे। धर्मपाल ने बताया कि उसने मना कर दिया, लेकिन 20-25 मिनट बाद सिनम ने उसे दोबारा फोन किया। जिस पर धर्मपाल सालासर जाने के लिए राजी हो गया। धर्मपाल ने बताया कि इस बीच सिनम ने उसे आठ से नौ बार फोन कर पूछा कि अंकल कहां पहुंचे।
विज्ञापन

एचएयू के गेट नंबर चार पर बुलाया
धर्मपाल ने बताया कि उस दिन रात करीब 10 बजे वह आधार अस्पताल के पास पहुंचा। उस दौरान उसने सिनम को फोन किया तो सिनम ने उसे एचएयू के गेट नंबर चार के पास बुलाया। वहां पहुंचते ही सिनम उसे पहले से मौजूद मिली। वहां सिनम उसकी गाड़ी में बैठ गई और कहा कि सवारी आगे मिलेगी। उस दौरान सिनम ने अपने हाथ में ली सॉफ्ट ड्रिंक की बोतल धर्मपाल को दी। धर्मपाल ने शिकायत में बताया कि राजगढ़ रोड पर नहर पार करते ही उसका सिर चकराने लगा। इस बीच रास्ते में एक शराब के ठेके के पास सिनम ने गाड़ी रुकवाई और उसे 500 रुपये देकर दो बीयर लाने के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

गाड़ी को सुनसान जगह ले गई सिनम
धर्मपाल ने बताया कि जब वह बीयर लेकर पहुंचा तो सिनम गाड़ी में चालक सीट पर बैठ गई और गाड़ी उसने चलाई। इस दौरान सिनम गाड़ी को सुनसान जगह ले गई। वहां सिनम ने किसी को फोन किया और उसे कहा कि अंकल प्रोग्राम रद्द हो गया है। इसके बाद वहां से वापस चल पड़े। धर्मपाल ने बताया कि राजगढ़ रोड पर सिनम ने गाड़ी रोकी और उसे कसम देकर बीयर पिलाई। धर्मपाल ने आरोप लगाया कि सिनम ने उसे बीयर की दूसरी बोतल पीने को कहा तो उसने यह की बोतल बाहर फेंक दी। इस बीच सिनम ने किसी को फोन किया और कहा कि वह आधार अस्पताल के पास पहुंच रही है। अंकल को रुपये देने हैं। धर्मपाल ने बताया कि जब आधार अस्पताल के पास पहुंचे तो उनकी गाड़ी के आगे एक बाइक सवार दो युवक चलने लगे और सिनम भी उनके पीछे-पीछे गाड़ी चलाने लगी। धर्मपाल ने बताया कि सिनम गाड़ी को साउथ बाईपास के पास अप्रोच रोड पर खेतों में ले गई। वहां पर चेहरा ढके हुए दो युवक रोड की तरफ से आए और आते ही उसे पीटना शुरू कर दिया। इस बीच आरोपियों ने सिनम को वहां से चले जाने को कहा। धर्मपाल ने बताया कि आरोपियों में से एक ने उस पर पिस्तौल तान दी। गनीमत यह रही कि पिस्तौल चली नहीं। इतने में वह खेतों के बीच में से भाग गया और अपनी जान बचाई और आधार अस्पताल के पास पहुंचकर एक होटल से उसने पुलिस को 100 नंबर पर सूचित किया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी थी।

गाड़ी में था पर्स व जरूरी दस्तावेज
धर्मपाल ने बताया कि आरोपी इस बीच उसकी गाड़ी को ले गए। उस गाड़ी में उसका मोबाइल फोन, छह हजार रुपये नकदी से भरा पर्स व जरूरी दस्तावेज थे। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शिकायत मिलने के बाद केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। अभी किसी को हिरासत में नहीं लिया गया है।
- विकास, पुलिस प्रवक्ता, हिसार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed