फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Cargo flights will start from Hisar airport, fruits and vegetables will be exported to Arab countries: Manoharlal

हिसार एयरपोर्ट से शुरू होंगी कार्गो फ्लाइट, फल-सब्जियां अरब देशों में होगी निर्यात : मनोहरलाल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 13 Mar 2023 12:12 AM IST
विज्ञापन
Cargo flights will start from Hisar airport, fruits and vegetables will be exported to Arab countries: Manoharlal
हिसार। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि यूनिवर्सिटी (एचएयू) में आयोजित कृषि विकास मेले में रविवार को मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि समय की जरूरत के अनुसार नई कृषि क्रांति की शुरुआत की जाएगी। हिसार के महाराजा अग्रसेन एयरपोर्ट से जल्द ही कार्गो फ्लाइट शुरू होंगी, ताकि हरियाणा से अरब देशों में फसल व सब्जियां निर्यात की जा सकें। इस दौरान मुख्यमंत्री ने अंडरग्राउंड पाइपलाइन पोर्टल और ई-रूपी मोबाइल एप भी लॉन्च किया।
विज्ञापन

सीएम ने कहा कि हरियाणा कृषि प्रधान प्रदेश है। हमारी 2 प्रतिशत आबादी है, लेकिन सेनाओं में प्रदेश के युवाओं की संख्या 10 प्रतिशत है।उन्होंने कहा कि किसानों की आय को बढ़ाने के लिए नए-नए प्रयोग किए जा रहे हैं। सरकार ने एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल भी बनाई है।मुख्यमंत्री ने कृषि विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों से आग्रह किया कि वे कम लागत और अधिक पैदावार कैसे हो, इस विषय पर शोध करें और उन्नत किस्म के बीज तैयार करें। सीएम ने कहा कि आज केमिकल व कीटनाशकों के अत्याधिक प्रयोग से खाद्यानों की गुणवत्ता प्रभावित हो गई है, इस पर ध्यान देने जरूरत है। इसके लिए प्राकृतिक खेती को अपनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि रिचार्जिंग बोरवेल के लिए किसानों मात्र 25 हजार रुपये देने होंगे बाकी राशि सरकार वहन करेगी। समारोह में कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री जेपी दलाल, शहरी स्थासनीय निकाय मंत्री डॉ. कमल गुप्ता भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

अगले वर्ष एक लाख एकड़ धान के क्षेत्र को कम करने का लक्ष्य
मुख्यमंत्री ने कहा कि भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए डीबीटी के माध्यम से सब्सिडी व अन्य प्रकार की आर्थिक मदद से किसानों के खातों में लगभग 52 हजार करोड़ रुपये भेजे गए और पारदर्शिता आने से सरकार को 1200 करोड़ रुपये की बचत हुई। उन्होंने कहा कि प्रदेश में लगभग 80 लाख एकड़ भूमि खेती योग्य है, इस भूमि की एक-एक इंच का विवरण तैयार किया जा रहा है। सीएम ने कहा कि हरियाणा पहला प्रदेश है, जो 11 फसलों को एमएसपी पर खरीदता है। मेरा पानी-मेरी विरासत योजना के तहत 1,75,000 एकड़ धान के स्थान पर अन्य फसलें उगाई गई हैं, इसके लिए किसानों को 7 हजार रुपये प्रति एकड़ का प्रोत्साहन भी दिया गया है। अगले वर्ष 1 लाख एकड़ धान के क्षेत्र को और कम करने का लक्ष्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेसहारा पशुओं की देखभाल के लिए बजट 400 करोड़ पार किया
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत सरकार ने किसानों का बजट जो वर्ष 2014 में 20 से 25,000 करोड़ रुपये था, उसको 1,25,000 करोड़ किया है। इस बार के बजट में भी मुख्यमंत्री ने बेसहारा पशुओं की देखभाल के लिए 40 करोड़ रुपये के बजट को 400 करोड़ रुपये बढ़ा दिया है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में फसल बीमा योजना के तहत लगभग 6000 करोड़ रुपये किसानों को मिला है।फसल खराबा के लिए भी लगभग 4000 करोड़ रुपये मुआवजा दिया है। सीएम बोले-नई कृषि क्रांति की विधाओं को देंगे प्रोत्साहन,
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed