{"_id":"627966cf9c18417cf20d12d9","slug":"car-rider-father-son-attacked-with-sticks-hisar-news-hsr631219466","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार सवार पिता पुत्र पर लाठी-डंडों से किया हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार सवार पिता पुत्र पर लाठी-डंडों से किया हमला
विज्ञापन
हांसी। बजरिया चौक के समीप कुछ युवकों ने कार सवार पिता-पुत्र पर लाठी डंडों के साथ हमला किया। इस हमले में पिता-पुत्र घायल हो गए। वहीं, गाड़ी भी क्षतिग्रस्त हो गई। मामले में पुलिस छानबीन कर रही है। सैलून संचालक युवक अपने पिता के साथ कार से बाजार से गुजर रहा था। जैसे ही वे बजरिया चौक के समीप पहुंचे, तो वहां दो बाइक सवार होकर चार युवक आए। युवकों के हाथ में लाठी-डंडे व लोहे की रॉड थी। आते ही युवकों ने उनकी कार पर हमला कर दिया, जिससे कार के शीशे टूट गए। सैलून संचालक अपनी कार के साथ पुलिस चौकी में पहुंचे और पुलिस को मामले की शिकायत दी।
दोनों गुटों में पहले धोला कुआं और फिर बाजार में दोबारा झगड़ा हुआ। मामले में छानबीन कर रहे हैं। घायलों के बयान दर्ज कार्रवाई करेंगे।
- कुलबीर सिंह, इंचार्ज, किला बाजार पुलिस चौकी।
विज्ञापन
दोनों गुटों में पहले धोला कुआं और फिर बाजार में दोबारा झगड़ा हुआ। मामले में छानबीन कर रहे हैं। घायलों के बयान दर्ज कार्रवाई करेंगे।
- कुलबीर सिंह, इंचार्ज, किला बाजार पुलिस चौकी।