फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Car hits bike, one brother dead, other injured

Hisar News: कार ने बाइक को मारी टक्कर, एक भाई की मौत दूसरा घायल

Sun, 07 Jul 2024 05:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Sun, 07 Jul 2024 05:02 AM IST
विज्ञापन
Car hits bike, one brother dead, other injured
हिसार। तोशाम मार्ग पर निजी अस्पताल के पास शनिवार सुबह बाइक के सामने चल रही कार ने अचानक कट मार दिया। जिस कारण बाइक का संतुलन बिगड़ गया और पीछे से आ रही कार ने बाइक को टक्कर मार दी। बाइक पर सवार लाडवा निवासी संजीव और उसका बड़ा भाई मंजीत दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। जख्मी हालत में दोनों को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों ने 26 वर्षीय संजीव को मृत घोषित कर दिया। मंजीत का निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

घटना का पता चलने पर आजाद नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव का नागरिक अस्पताल के शवगृह में पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयान पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ लापरवाही का केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।
विज्ञापन


ऑटो मार्केट में इलेक्ट्रिशियन काम करता था संजीव
परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार लाडवा निवासी संजीव और उसका बड़ा भाई मंजीत दोनों ऑटो मार्केट में इलेक्ट्रिशियन का काम करते थे। हर रोज की तरह दोनों सुबह बाइक पर सवार होकर गांव से ऑटो मार्केट आ रहे थे। जब वे तोशाम मार्ग पर निजी अस्पताल के पास पहुंचे तो सामने चल रही कार ने अचानक कट मार दिया। जिस कारण बाइक चला रहे संजीव का संतुलन बिगड़ गया। इसी दौरान पीछे से आ रही कार ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से दोनों भाई सड़क पर जा गिरे और सिर में चोट लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए। अगर संजीव ने हेलमेट पहना होता तो कुछ बचाव हो सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार सवार दोनों को उपचार के लिए अस्पताल लेकर आया। जहां चिकित्सकाें ने संजीव को मृत घोषित कर दिया। दुर्घटना का पता चलने पर परिजन अस्पताल पहुंचे। घायल मंजीत को निजी अस्पताल में उपचार के लिए ले गए। मंजीत की हालत भी चिंताजनक बताई जा रही है। मृतक संजीव अविवाहित था। आजाद नगर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed