{"_id":"65a429a6d9ea12ceab0765c0","slug":"car-driver-dragged-the-bike-50-meters-near-durjanpur-youth-died-hisar-news-c-21-1-hsr1007-300571-2024-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: दुर्जनपुर के पास बाइक को 50 मीटर घसीटते ले गया कार चालक, युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: दुर्जनपुर के पास बाइक को 50 मीटर घसीटते ले गया कार चालक, युवक की मौत
विज्ञापन
हिसार। दुर्जनपुर गांव के पास रविवार देर शाम तेज रफ्तार कार ने एक बाइक को टक्कर मार दी। लापरवाह कार चालक हादसे के बाद बाइक को करीब 50 मीटर तक घसीटते हुए ले गया। इस हादसे में बाइक चालक ढंढूर निवासी 18 साल के नवीन पुत्र मनोज की मौत हो गई जबकि उसका साथी नवीन घायल हो गया। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव और घायल युवक को नागरिक अस्पताल पहुंचा। अग्रोहा थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार ढंढूर के लोगों ने बताया कि गांव का नवीन पुत्र मनोज अपने दोस्त नवीन के साथ शाम को किसी काम से बाइक पर गांव दुर्जनपुर गया था। देर शाम करीब 7:30 बजे दोनों लौट रहे थे। इस दौरान पीछे से तेज रफ्तार में कार ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से पीछे बैठा नवीन साइड में गिर गया जबकि बाइक व चालक नवीन कार के नीचे फंस गए। हादसे के बाद चालक कार को दौड़ा ले गया। इसके बाद दोनों युवकों को नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर ने नवीन पुत्र मनोज को मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।