फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Car collides with tree on Tosham-Bawanikheda road, one dead, four injured

Bhiwani News: तोशाम-बवानीखेड़ा मार्ग पर पेड़ से टकराई गाड़ी, एक मौत, चार घायल

Mon, 13 Nov 2023 10:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Mon, 13 Nov 2023 10:55 PM IST
विज्ञापन
Car collides with tree on Tosham-Bawanikheda road, one dead, four injured
भिवानी। तोशाम से बवानीखेड़ा मार्ग पर एक गाड़ी पेड़ से जा टकराई। गाड़ी के अंदर पांच लोग सवार थे। परिचालक सीट पर बैठे बुजुर्ग ने हादसे के बाद मौके पर ही मौत हो गई जबकि कार में सवार अन्य चार लोगों को गंभीर चोटें आईं। जिन्हें पहले भिवानी के नागरिक अस्पताल लाया गया, जिसके बाद चिकित्सकों ने उन्हें रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। हादसे की सूचना मिलते ही तोशाम पुलिस भी मौके पर पहुंची। रविवार को नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया गया।
विज्ञापन

गांव ढांगर निवासी विपिन ने बताया कि बवानीखेड़ा में उसकी दादी अनिता और सुनीता के ताऊ के लड़के के निधन पर शोक जताने के लिए परिवार जा रहा था। जब वहां से वापस लौट रहे थे तो तोशाम से बवानीखेड़ा मार्ग पर करीब एक किलोमीटर चलने के बाद ही सड़क पर अचानक गाड़ी के आगे नीलगाय आ गई। इससे चालक का गाड़ी से संतुलन बिगड़ गया और सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। इस सड़क हादसे में गांव ढांगर निवासी दरिया सिंह (78) की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि गाड़ी में सवार ढांगर निवासी सत्यवान (42), गाड़ी चालक सोमबीर, अनिता (38) व सुनीता (39) को भी गंभीर चोटें आई। जिन्हें उपचार के लिए पहले भिवानी के नागरिक अस्पताल लाया गया, जहां से चिकित्सकों ने उन्हें रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। सड़क हादसे की सूचना मिलते ही तोशाम पुलिस थाना के जांच अधिकारी रणबीर ने शव को कब्जे में लेकर भिवानी के नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया। इस संबंध में मृतक के परिजनों के बयान दर्ज कर इस संबंध में इत्तेफाकिया मौत मामले की कार्रवाई की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article