फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Car collided with tree due to animal coming in front of mist, auditor dies

धुंध में सामने पशु आने से पेड़ से टकराई कार, ऑडिटर की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 18 Dec 2021 12:54 AM IST
विज्ञापन
Car collided with tree due to animal coming in front of mist, auditor dies
हांसी (हिसार)। धुंध के कारण आवारा पशु गाड़ी के सामने आ जाने के कारण गुरुवार की रात्रि को सड़क हादसा हो गया। चंडीगढ़ नंबर की कार सड़क किनारे खड़े पेड़ से जा टकराई, जिससे गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में चंडीगढ़ निवासी ऑडिटर जगदीश मलिक की मौत हो गई, जबकि अन्य कर्मचारी आशीष घायल हो गया।
विज्ञापन

जगदीश मलिक रजिस्ट्रियों की ऑडिट के लिए चंडीगढ़ से आए थे। पुलिस ने जगदीश मलिक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हिसार के नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। जहां पर मलिक का पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव को परिजनों के हवाले किया गया। मिली जानकारी के अनुसार 51 वर्षीय ऑडिटर जगदीश मलिक व उनका एक अन्य कर्मचारी आशीष, जो रजिस्ट्रियों का ऑडिट करने के लिए नियुक्त किया गया था। गुरुवार शाम को वे हांसी पहुंचे थे और पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में रुके हुए थे। रात्रि को करीब 10 बजे वे एक होटल में खाना खाने के बाद ब्रेजा कार में सवार होकर पीर की मजार के पास पहुंचे तो आवारा पशु सामने आने के कारण गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया। जिस कारण गाड़ी पेड़ से जा टकराई। हादसे में जगदीश मलिक की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed