फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Car-bike collision; youth dies

Hisar News: कार-बाइक की टक्कर, युवक की मौत

Sat, 24 Oct 2026 01:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Sat, 24 Oct 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
Car-bike collision; youth dies
घिराय। गांव सिंधड़ से आगे राजली नहर के पास शुक्रवार को कार और बाइक की टक्कर में गांव मसूदपुर निवासी दीपक की मौत हो गई। हादसे में हिमांशु पुत्र संदीप और संदीप पुत्र दलबीर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को हिसार के जिंदल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
विज्ञापन

बरवाला थाना से जांच अधिकारी रवीश कुमार के अनुसार,मसूदपुर निवासी उमेद सिंह ने पुलिस को बताया कि वह खेतीबाड़ी करता है और शुक्रवार सुबह करीब चार बजे बाइक पर धान बेचने बरवाला मंडी जा रहा था। उसके आगे दूसरी बाइक पर हिमांशु, दीपक और संदीप सवार थे। बाइक हिमांशु चला रहा था जबकि दीपक और संदीप पीछे बैठे थे।
विज्ञापन

सिंधड़ गांव से आगे राजली नहर से पहले बरवाला की ओर से आ रही कार का चालक तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाते हुए गलत दिशा में आ गया और उसने बाइक को सीधी टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बाइक कार के नीचे फंस गई और कार सड़क किनारे जा गिरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे में दीपक को गंभीर चोटें आईं और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हिमांशु और संदीप गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने परिजनों और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने एंबुलेंस से तीनों को सरकारी अस्पताल हांसी पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने दीपक को मृत घोषित कर दिया। दोनों घायलों को गंभीर हालत में अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया था। बाद में परिजनों ने उन्हें बेहतर उपचार के लिए हिसार के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। पुलिस ने अज्ञात कार चालक प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed