फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Capacity of the Auto Market power house to be increased; power supply from eight feeders will remain shut off.

Hisar News: ऑटो मार्केट पावर हाउस की बढ़ेगी क्षमता, आठ फीडरों की बिजली रहेगी बंद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 25 Oct 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
Capacity of the Auto Market power house to be increased; power supply from eight feeders will remain shut off.

विज्ञापन
हिसार। शहर के ऑटो मार्केट स्थित 33 केवी पावर हाउस की क्षमता बढ़ाने के लिए रविवार को तीसरे ट्रांसफार्मर के टावर का निर्माण किया जाएगा। इसके चलते सुबह सात से 11 बजे तक 33 केवी मुख्य सप्लाई बंद रहेगी। इस दौरान आठ फीडरों से जुड़े क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित होगी। दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (डीएचबीवीएन) ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।
पावर हाउस में ट्रांसफार्मरों की संख्या दो से बढ़ाकर तीन की जा रही है। रविवार को नए ट्रांसफार्मर के लिए टावर निर्माण के चलते क्लॉथ मार्केट, दिल्ली गेट, सिटी थाना, नागोरी गेट, डॉक्टर हॉट लाइन, डीएनएन चौक, बीकानेर चौक और तलाकी गेट फीडर बंद रहेंगे।
विज्ञापन

इन क्षेत्रों में रहेगी बिजली कटौती
क्लॉथ मार्केट फीडर से पुरानी क्लॉथ मार्केट, ऑटो मार्केट, पटवार भवन और बूस्टिंग स्टेशन के आसपास के क्षेत्र प्रभावित होंगे। दिल्ली गेट फीडर से मोती बाजार, दिल्ली गेट, गांधी चौक और भगत सिंह चौक में आपूर्ति बंद रहेगी। सिटी थाना फीडर से सिटी थाना, तिलक बाजार, कटला रामलीला और शंकर निवास क्षेत्र प्रभावित होंगे। नागोरी गेट फीडर से नागोरी गेट, राजगुरु मार्केट, इंद्रप्रस्थ कॉलोनी और गुरुद्वारा रोड में बिजली नहीं आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉक्टर हॉट लाइन भी रहेगी बंद
डॉक्टर हॉट लाइन फीडर से तायल गार्डन और सेक्टर सभा के नजदीक का अस्पताल क्षेत्र प्रभावित रहेगा। डीएनएन चौक फीडर से मंडी रोड, भामाशाह नगर, अग्रवाल कॉलोनी और देवी भवन क्षेत्र में आपूर्ति बंद रहेगी। बीकानेर चौक फीडर से रेड स्क्वेयर मार्केट, रेलवे रोड, रामपुरा मोहल्ला और काठ मंडी तथा तलाकी गेट फीडर से बस स्टैंड, ओल्ड ऋषि नगर, धोबी घाट रोड और आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित होगी।
-----------------
निर्माण कार्य निर्धारित समय से पहले पूरा करने का प्रयास किया जाएगा। तकनीकी कारणों से देरी होने पर बिजली कटौती की अवधि बढ़ सकती है।
- मनदीप सिंह, एसडीओ, सिटी सब डिविजन, हिसार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed