{"_id":"652ad05f4dca3bccb709b7ef","slug":"canter-driver-dies-in-road-accident-case-registered-against-unknown-truck-driver-hisar-news-c-21-hsr1020-239987-2023-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: सड़क हादसे में कैंटर चालक की मौत, अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: सड़क हादसे में कैंटर चालक की मौत, अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज
Sat, 14 Oct 2023 11:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Sat, 14 Oct 2023 11:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरवाला। बाडोपट्टी टोल के नजदीक आयशर कैंटर की ट्रक के साथ हुई टक्कर में कैंटर चालक की मौत हो गई। वहीं ट्रक चालक ट्रक को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। मृतक की पहचान हितेश (23) निवासी राजस्थान के जिला राजसमंद के गांव पदमेला के रूप में हुई है। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है।
पुलिस ने मृतक के बड़े भाई गोपाल सिंह के बयान पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ लापरवाही व गलत दिशा में वाहन चलाने की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार हितेश गुजरात से आयशर कैंटर लेकर लुधियाना जा रहा था। इस दौरान जब वह बाडोपट्टी टोल के नजदीक पहुंचा तो सामने से एक ट्रक गलत दिशा में व तेज गति से आ रहा था। उसने कैंटर में टक्कर मार दी जिसके चलते हितेश गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने एंबुलेंस की सहायता से उसे उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले के जांच अधिकारी एससी सुभाष ने बताया कि पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर उसके चालक की तलाश आरंभ कर दी है।