{"_id":"57dda62d4f1c1b5f5cd474a4","slug":"canteen-will-open-for-workers-minister-nayab-saini-said-in-hisar-hisar","type":"story","status":"publish","title_hn":"कामगारों के सस्ते भोजन के लिए खोलेंगे कैंटीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कामगारों के सस्ते भोजन के लिए खोलेंगे कैंटीन
ब्यूरो / अमर उजाला, हिसार
Updated Sun, 18 Sep 2016 01:53 AM IST
विज्ञापन
राज्यमंत्री नायब सैनी
- फोटो : bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश के राज्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि प्रदेश में कामगारों के लिए सस्ते भोजन की कैंटीन खोली जाएंगी। पहले फूड कैंटीन जिला स्तर पर खोली जाएंगी। फरीदाबाद व गुड़गांव से इसकी शुरूआत की जाएगी। इसके बाद अन्य जिलों में कैंटीन खोलेंगे।
विज्ञापन
श्रम एवं रोजगार राज्य मंत्री नायब सैनी शनिवार को भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रवि सैनी के आवास पर पहुंचे। यहां मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि फूड कैंटीन में कोई भी खाना खा सकेगा। सब्सिडी का फायदे केवल रजिस्टर्ड कामगारों को ही मिलेगा। विभाग के पास इस समय रजिस्टर्ड कामगारों की संख्या लगभग 16 लाख है। कैंटीन में कामगारों को क्या-क्या परोसा जाएगा, इसके मीनू पर मंथन किया जा रहा है। चंडीगढ़ एयरपोर्ट के नाम को लेकर चल रहे विवाद पर मंत्री नायब सैनी ने कहा कि चंडीगढ़ एयरपोर्ट में हरियाणा का हिस्सा पंजाब से भी ज्यादा है।
विज्ञापन
हम चाहते हैं कि शहीद भगत सिंह के नाम पर इसका नाम रखा जाए। करनाल रैली को फेल करने के आरोपों पर नायब सैनी ने कहा कि इनेलो खत्म हो चुकी है। सरकार को घेरने के लिए इनेलो के पास आज कोई मुद्दा नहीं है। इस कारण सरकार पर बेबुनियाद आरोप लगा रहे हैं। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश मंत्री जवाहर सैनी, कर्ण सिंह राणौलिया, महाबीर प्रसाद, सुरेश गोयल धूपवाला, जिला पार्षद अरूण दत्त शर्मा, अनिल सैनी, सुनील वर्मा,ओमप्रकाश सैनी, मोहनलाल सैनी, मौजूद थे।
विज्ञापन