फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Candidates will be able to travel for free only by showing the admit card, 5914 candidates will go in 117 buses

Hisar News: एडमिट कार्ड दिखाकर ही निशुल्क सफर कर सकेंगे परीक्षार्थी, 117 बसों में जाएंगे 5914 परीक्षार्थी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 04 Aug 2023 12:26 AM IST
विज्ञापन
Candidates will be able to travel for free only by showing the admit card, 5914 candidates will go in 117 buses
हिसार। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की ओर से पांच और छह अगस्त को परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसको लेकर परिवहन विभाग की ओर से परीक्षार्थियों के लिए निशुल्क बस की सुविधा रहेगी। साथ ही महिला परीक्षार्थी के साथ सहायक के तौर पर एक सदस्य निशुल्क यात्रा कर सकेगा। बसों का सुचारू रूप से संचालन करने के लिए वीरवार को रोडवेज महाप्रबंधक राहुल मित्तल ने टीएम भरत परमार, ट्रैफिक इंचार्ज जगदीश सैनी और एसएस सुरेंद्र सिंह के साथ बैठक की और दिशा-निर्देश दिए। रोडवेज की ओर से परीक्षार्थियों के लिए दो दिन में 117 बसें भेजी जाएगी। इन बसों में 5914 परीक्षार्थी जाएंगे। मगर बस में बैठने से पहले परीक्षार्थी को एडमिट कार्ड दिखाना होगा, तभी वह निशुल्क सफर कर सकेगा। वहीं वापसी में यही बसें दोपहर 12.30 बजे चलेगी। वहीं, हांसी बस स्टैंड पर भी 20 बसों की व्यवस्था की गई हैं। यदि किसी परीक्षार्थी को बस को लेकर दिक्कत आती है तो वह हिसार 01662-233285 और हांसी 01663-254081
विज्ञापन


5 अगस्त को इतनी जाएगी बसें
- अलसुबह 3 बजे: बूथ नंबर: 1, हिसार से करनाल : 20 बसें, बस में जाएंगे 1041 परीक्षार्थी
- अलसुबह 3 बजे : बूथ नंबर : 2, हिसार से पानीपत : 9 बसें, बस में जाएंगे 445 परीक्षार्थी
- अलसुबह 2 बजे: बूथ नंबर: 5, हिसार से पंचकूला: 16 बसें, बस में जाएंगे 800 परीक्षार्थी
- अलसुबह 3 बजे: बूथ नंबर: 6 हिसार से कुरुक्षेत्र: 15 बसें, बस में जाएंगे 780 परीक्षार्थी

6 अगस्त को इतनी जाएगी बसें
- अलसुबह : 3 बजेे, बूथ नंबर: 1, हिसार से करनाल: 21 बसें, बस में जाएंगे 1053 परीक्षार्थी
- अलसुबह: 3 बजे, बूथ नंबर: 2, हिसार से पानीपत: 5 बसें, बस में जाएंगे 236 परीक्षार्थी
- अलसुबह: 2 बजे, बूथ नंबर: 5, हिसार से पंचकूला: 16 बसें, बस में जाएंगे 803 परीक्षार्थी
- अलसुबह: 3 बजे, बूथ नंबर: 6 हिसार से कुरुक्षेत्र: 15 बसें, बस में जाएंगे 756 परीक्षार्थी

बस स्टैंड पर आज लगाया जाएगा हेल्प डेस्क
परीक्षार्थियों की सुविधा को देखते हुए शुक्रवार को बस स्टैंड पर पूछताछ केंद्र के पास हेल्प डेस्क लगाया जाएगा, ताकि विद्यार्थियों को बसों के चलने और वापसी आने के समय की सटीक जानकारी मिल सके। इसको लेकर रोडवेज अधिकारियों की ओर से कर्मचारियों की ड्यूटी निर्धारित की गई है, ताकि किसी भी परीक्षार्थी को बस को लेकर परेशानी न हो।
विज्ञापन

एचएसएससी की परीक्षा को लेकर 5 व 6 को धारा-144

जिलाधीश उत्तम सिंह ने हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (एचएसएससी) द्वारा आयोजित की जाने वाली ग्रुप-सी (कैटेगरी नंबर 56 एवं 57) परीक्षा को सुचारू ढंग से संपन्न करवाने के लिए जिले के सभी परीक्षा केंद्रों की 200 मीटर की परिधि में धारा-144 लगाने के आदेश जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि परीक्षा को लेकर शुक्रवार को दोपहर एक बजे लघु सचिवालय सभागार में सभी सुपरिटेंडेंट की बैठक होगी। जिले में 31 केंद्र पर करीब 8500 युवा परीक्षा देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो दिन तक परीक्षार्थियों के लिए स्पेशल बसें निशुल्क चलेगी। हमारी ओर से तैयारी पूरी कर ली गई है। कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है, ताकि परीक्षार्थियों को सेंटर पहुंचने में कोई दिक्कत न आए। - राहुल मित्तल, महाप्रबंधक, रोडवेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed