फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Campaign to prevent diarrhea will run till July 31

Hisar News: डायरिया की रोकथाम के लिए 31 जुलाई तक चलेगा अभियान

Mon, 16 Jun 2025 10:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Mon, 16 Jun 2025 10:56 PM IST
विज्ञापन
Campaign to prevent diarrhea will run till July 31
हिसार। जिला स्वास्थ्य विभाग की ओर से सोमवार से डायरिया की रोकथाम के लिए अभियान का शुभारंभ किया गया। 31 जुलाई तक चलने वाले अभियान का उद्देश्य 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को डायरिया से बचाना है।
विज्ञापन

सिविल सर्जन डाॅ. सपना गहलावत ने बताया कि जिले में हर साल 5 साल से कम आयु के 5 प्रतिशत बच्चों की मृत्यु का मुख्य कारण डायरिया ही होता है। ऐसे में बच्चों की जान बचाने के लिए अभियान अत्यंत आवश्यक है। अभियान के दौरान ओरआरएस घोल और जिंक की गोली की निर्धारित मात्रा प्रत्येक पात्र घर में वितरित की जाएगी, जहां 5 वर्ष तक की आयु के बच्चे हैं। इस कार्य के लिए 392 एएनएम, 119 सीएचओ और 1387 आंगनबाड़ी वर्कर्स की टीम गठित की गई है।
विज्ञापन


अभियान के दौरान प्रत्येक हेल्थ सब सेंटर पर ओरआरएस-जिंक कॉर्नर स्थापित किए जाएंगे, जहां पर लोगों को बच्चों में डायरिया के लक्षण पहचानने और इलाज संबंधी आवश्यक जानकारी दी जाएगी। इसके अलावा मोबाइल टीमें गांव-गांव जाकर लोगों को जागरूक करेंगी। नोडल अधिकारी डाॅ. तरुण ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से 1,71,102 बच्चों को अभियान में कवर किया जाएगा। इस दौरान लोगों को आसपास सफाई रखने, स्वच्छ पेयजल का उपयोग करने, खुले में शौच से बचाव, बार-बार हाथ धोने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed