फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Campaign against polythene, shopkeepers protested against the city council team, accused of discrimination

Hisar News: पॉलीथिन के खिलाफ अभियान, दुकानदारों ने किया नगर परिषद की टीम का विरोध, भेदभाव के आरोप लगाए

Tue, 28 Nov 2023 10:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Tue, 28 Nov 2023 10:33 PM IST
विज्ञापन
Campaign against polythene, shopkeepers protested against the city council team, accused of discrimination
हांसी कार्रवाई के दौरान नगर परिषद की टीम के साथ उलझते दुकानदार। संवाद
हांसी। प्रताप बाजार में पॉलीथिन रखने वाले दुकानदारों का चालान काटने के लिए गई नगर परिषद की टीम को दुकानदारों का विरोध झेलना पड़ा। दुकानदारों ने कार्रवाई के मामले में परिषद पर भेदभाव करने का आरोप लगाया। परिषद ने पॉलीथिन रखने पर सात दुकानदारों के चालान काटे।पॉलीथिन रखने वाले दुकानदारों के खिलाफ नगर परिषद की टीम ने सेनेटरी इंस्पेक्टर संजय कुमार के नेतृत्व में अभियान चलाया।
विज्ञापन

टीम ने पहले प्रताप बाजार में दुकानदारों के चालान काटे। परिषद की टीम की कार्रवाई देखकर दुकानदार एकत्रित हो गए और उन्होंने टीम का विरोध किया। मौके पर मार्केट के प्रधान राकेश भाटिया भी पहुंचे। दुकानदारों ने कहा कि चालान काटने से पहले परिषद को बाजारों में मुनादी करनी चाहिए थी। ताकी दुकानदारों को कार्रवाई के बारे में पता चल सके। दुकानदारों का कहना था कि जहां से पॉलीथिन शहर में सप्लाई होते हैं वहां पर रेड की जाए। दुकानदारों के परेशान न किया जाए। इस दौरान बाजार में कई देर तक हंगामा हुआ। वहीं इस दौरान उन्होंने विधायक से फोन पर बात करवाई। इसके बाद परिषद के अधिकारियों के तेवर बदल गए। दुकानदारों ने चालान काटने के दौरान ली गई राशि की पर्ची मांगी, लेकिन परिषद के अधिकारियों के पास पर्ची नहीं थी। टीम ने पर्ची बाद में देने की बात कही, लेकिन दुकानदार पर्ची की मांग को लेकर अड़े रहे। बाद में टीम उन्हें परिषद कार्यालय में लेकर गई और वहां से पर्ची कटवाकर दुकानदारों को दी। इसके बाद टीम ने उमरा गेट के समीप तीन दुकानों के चालान काटे।
विज्ञापन


कहा : अन्य बाजारों में भी कार्रवाई करे परिषद
दुकानदारों ने कहा कि परिषद कार्यालय प्रताप बाजार के समीप है। परिषद को कोई कार्रवाई करनी होती है तो पहले प्रताप बाजार में करती है। जबकि शहर में अन्य कई बाजार हैं, परिषद वहां पर कोई कार्रवाई नहीं करती। दुकानदारों ने कहा कि परिषद जानबूझकर भेदभाव करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


500 से 1500 रुपये तक के चालान काटे
परिषद की टीम ने सात दुकानदारों के चालान काटे। इसमें छह दुकानदारों के 500-500 रुपये के चालान काटे। उनसे 100-100 ग्राम पॉलीथिन मिला। वहीं एक दुकानदार के पास 500 ग्राम पॉलीथिन मिलने पर 1500 रुपये का चालान काटा।



नगर परिषद को किसी भी तरह के अभियान व कार्रवाई से पहले मुनादी करवानी चाहिए। पॉलीथिन को लेकर काफी समय पहले मुनादी करवाई थी। तब कोई एक्शन नहीं लिया। अब बिना किसी पूर्व सूचना के बाजार में आकर दुकानदारों को परेशान कर रहे हैं।- राकेश भाटिया, प्रधान, प्रताप बाजार एसोसिएशन



पॉलीथिन को लेकर सरकार सख्त है। पॉलीथिन रखने वाले दुकानदारों के चालान काटे जा रहे हैं। इसके लिए पहले भी मुनादी करवाई थी। सात दुकानदारों के चालान काटे हैं।- संजय कुमार, एसआई, नगर परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article