फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   By-election for three Sarpanchs and 45 Panchs on June 15

Hisar News: तीन सरपंचों व 45 पंचों के लिए उप चुनाव 15 जून को

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 21 May 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
By-election for three Sarpanchs and 45 Panchs on June 15

विज्ञापन
हिसार। हरियाणा राज्य निर्वाचन आयोग ने पंचायती राज संस्थाओं के उपचुनाव का कार्यक्रम घोषित कर दिया है। जिले के विभिन्न ब्लॉकों में तीन सरपंचों और पंच करीब 45 पदों के लिए उपचुनाव 15 जून को कराया जाएगा। नामांकन प्रक्रिया 24 मई से शुरू होकर 30 मई तक चलेगी।

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त अनीश यादव ने बताया कि नामांकन 24 मई से 30 मई तक प्रतिदिन प्रातः 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक लिए जाएंगे। 31 मई को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। उम्मीदवार 2 जून को दोपहर 3 बजे तक नामांकन वापस ले सकेंगे, इसके बाद चुनाव चिह्नों का आवंटन किया जाएगा। मतदान 15 जून को सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक होगा और इसके तुरंत बाद मतगणना कराई जाएगी।
विज्ञापन

इन क्षेत्रों में होंगे उपचुनाव:
खंड आदमपुर
काबरेल (पंच वार्ड 5)
आदमपुर (पंच वार्ड 7)
महलसरा (पंच वार्ड 1)
तेलनवाली (पंच वार्ड 9)
मोडाखेड़ा (पंच वार्ड 5)
खंड अग्रोहा
ठसका (पंच वार्ड 3)
दुर्जनपुर (पंच वार्ड 3)
लांधड़ी (पंच वार्ड 4)
सारंगपुर (पंच वार्ड 11)
खंड बरवाला
ईशरहेड़ी (सरपंच, पंच वार्ड)
ढाणी मिरदाद (पंच वार्ड 6)
ब्याना खेड़ा (पंच वार्ड 2 व 13)
जेवरा (पंच वार्ड 2)
खानपुर (पंच वार्ड 7)
खेड़ी बर्की (पंच वार्ड 2)
बहबलपुर (पंच वार्ड 11)
गैबीपुर (पंच वार्ड 13)
सोथा (पंच वार्ड 3)
खंड हांसी-प्रथम
कंवारी (सरपंच)
सिसाय कालीरावण (पंच वार्ड 13)
सुल्तानपुर (पंच वार्ड 6, 15, 17)
ढाणा कलां (पंच वार्ड 12)
खंड हांसी-द्वितीय
बास बादशाहपुर (पंच वार्ड 7)
उगालन (सरपंच, पंच वार्ड 16)
खांडा खेड़ी (पंच वार्ड 3)
थुराना (सरपंच)
हिसार-प्रथम ब्लॉक
भर्री (पंच वार्ड 1)
कैमरी (पंच वार्ड)
दाहिमा (पंच वार्ड 8)
हिसार-द्वितीय ब्लॉक
ढाणी पीरांवाली (पंच वार्ड 13)
सरसाना (पंच वार्ड 5)
टोकस (पंच वार्ड 3)
न्योली कलां (पंच वार्ड 6)
मात्रश्याम (पंच वार्ड 12)
मलापुर (पंच वार्ड 3)
ब्लॉक नारनौंद
हैबतपुर (पंच वार्ड 2)
कापड़ो (पंच वार्ड 2)
राजथल (पंच वार्ड 9)
खेड़ी रोज (पंच वार्ड 1)
खंड उकलाना
बिठमड़ा (पंच वार्ड 1 और 3)
लितानी (पंच वार्ड 9 व 10)
पाबड़ा (पंच वार्ड 2)
चुनाव कार्यक्रम का शेड्यूल
नामांकन प्रक्रिया : 24 मई से 30 मई (प्रात: 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक)
नामांकन पत्रों की जांच : 31 मई
नामांकन वापसी : 2 जून (दोपहर 3 बजे तक)
चुनाव चिह्न आवंटन : 2 जून (दोपहर 3 बजे के बाद)
मतदान : 15 जून (प्रात: 8 बजे से सायं 6 बजे तक)
मतगणना : 15 जून को मतदान समाप्ति के बाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed