फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Buses did not reach Hisar from Punjab

Hisar News: चंडीगढ़ जाने वाली 12 बसें कैथल, अंबाला व पिहोवा से लौटी, पंजाब से हिसार नहीं पहुंचीं बसें

Tue, 13 Feb 2024 02:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Tue, 13 Feb 2024 02:51 AM IST
विज्ञापन
Buses did not reach Hisar from Punjab
हिसार। किसानों के दिल्ली कूच को लेकर रेलवे और रोडवेज प्रशासन अलर्ट हो गया है। सोमवार को चंडीगढ़ जाने वाली 12 बसें कैथल, अंबाला और पिहोवा से लौट आई। वहीं, प्रशासन ने रोडवेज से 19 बसें मांगी हैं। हिसार बस अड्डे पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त करने के आदेश जारी कर दिए है। सोमवार को पंजाब से एक भी बस हिसार डिपो नहीं आई। चालकों और परिचालकों को हिदायतें दी है कि यदि कहीं रास्ते में जाम मिले तो वह बस, अपनी और यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए वापस आ जाए।
विज्ञापन

बता दें, कि हिसार से दिल्ली बसें जा रही हैं, मगर चंडीगढ़ जाने वाली बसें बीच रास्ते से ही वापस लौट रही हैं। रविवार को हांसी से चंडीगढ़ जाने वाली कुछ बसें पिहोवा से वापस लौट आई थी। जीआरपी से सब इंस्पेक्टर राममूर्ति ने बताया कि जाखल और टोहाना के रेलवे स्टेशन पर पुलिस फोर्स लगाई है। किसानों के दिल्ली कूच को देखते हुए चंडीगढ़ और दिल्ली रूट पर सवारियां कम हो गई हैं। सवारियों में भय का माहौल बन हुआ है कि कही वह रास्ते में न फंस जाए। रविवार और सोमवार को बस अड्डे पर अन्य दिनों के मुकाबले भीड़ कम नजर आई। बस स्टैंड पर भी पुलिस अलर्ट हो गई है।
विज्ञापन


बस स्टैंड पर मजिस्ट्रेट नियुक्त करने के आदेश जारी हो चुके है। प्रशासन को 19 बसें दी गई हैं। चालकों-परिचालकों को भी हिदायतें दी है कि वह सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बस चलाएं। यदि बीच रास्ते में कही जाम मिले तो बसों को वापस ले आए। - डॉ. मंगल सैन, महाप्रबंधक, रोडवेज
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed