{"_id":"68c47c680090c1d9b8065ee0","slug":"bus-services-to-chandigarh-panipat-and-gurugram-stopped-due-to-decrease-in-numbers-hisar-news-c-21-hsr1020-708560-2025-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: संख्या घटने से चंडीगढ़, पानीपत व गुरुग्राम की बस सेवा बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: संख्या घटने से चंडीगढ़, पानीपत व गुरुग्राम की बस सेवा बंद
Sat, 13 Sep 2025 01:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Sat, 13 Sep 2025 01:32 AM IST
विज्ञापन
हांसी। 15 रोडवेज बसें कंडम घोषित होने के साथ ही सब डिपो में बसों की संख्या कम हो गई हैं। बसों की संख्या कम होने के कारण लंबे व लोकल रूटों की बस सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। इसमें चंडीगढ़, पानीपत व गुरुग्राम की सेवाएं बाधित हैं। साथ ही बरवाला, तोशाम, बास जैसे लोकल रूट प्रभावित हो रहे हैं।
हिसार जिले की 34 रोडवेज बसों को वीरवार को कंडम घोषित कर दिया था। इसके साथ ही बसें अब सड़क पर नहीं दौडेंगी।
इसमें हांसी की 15 रोडवेज बसें है। हांसी में कुल 73 रोडवेज बसें थीं। कंडम घोषित होने के बाद यहां पर बसों की संख्या 58 रह गई है। ऐसे में कम बसों के चलते अब यहां पर यात्रीगण परेशान हो रहे हैं। बसें कम होने के कारण चंडीगढ़ रूट पर चलने वाली 7 में से एक बस सेवा बंद कर दी है।
साथ ही पानीपत, गुरुग्राम की बस सेवा भी बंद है। वहीं कम बसों के कारण अब सभी रूटों पर बसें चलाना मुश्किल होगा। ऐसे में रोडवेज अब यात्रियों की संख्या के आधार पर बस चलाएगा।
विज्ञापन
इस रूट पर यात्रियों की बस संख्या ज्यादा होगी, वहां पर बसें चलाई जाएंगी। रोडवेज के अधिकारियों का कहना है कि जल्दी ही नई बसें मिलने की उम्मीद है। नई बसों के मिलने के बाद ही परेशानी कम होगी। संवाद