{"_id":"686c1ac61e5771ed5c0e6a39","slug":"building-construction-workers-union-demanded-facility-hisar-news-c-21-1-hld1018-661862-2025-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: भवन निर्माण कामगार यूनियन ने मांगी सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: भवन निर्माण कामगार यूनियन ने मांगी सुविधा
Tue, 08 Jul 2025 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Tue, 08 Jul 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
हिसार। भवन निर्माण कामगार यूनियन की बैठक सोमवार को किरतान, खारिया, कैमरी आदि गांवों में हुई। इस दौरान सरकारी और विभागीय योजनाओं का लाभ मिलने पर रोष जताया गया। इसके विरोध में कार्यकर्ताओं ने नौ जुलाई की हड़ताल में शामिल होकर सरकार को कड़ा जवाब देने की बात कही।
इन बैठकों में यूनियन के तहसील स्तरीय सचिव राकेश गंगवा ने कहा कि यूनियन ने कहा कि श्रम कल्याण बोर्ड में भारी भ्रष्टाचार हो रहा है, जिसका खामियाजा निर्माण मजदूरों को भुगतना पड़ रहा है। पिछले तीन महीनों से निर्माण मजदूरों को भुगतान नहीं मिला है। जांच के नाम पर डीबीटी पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है। पंजीकरण से सुविधा राशि जारी करने तक अधिकारियों और बोर्ड के दलालों को कमीशन देना पड़ रहा है।
सदस्याें ने वर्षों से बकाया कन्यादान, मृत्यु उपरांत सहायता, छात्रवृत्ति आदि आवेदनों की राशि जारी करने की मांग की। इन बैठकों में रामवीर, कुलदीप, राजेश, राकेश किरतान, कमला, राजेंद्र, ईश्वर, पवन आदि शामिल हुए।