फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Buffaloes producing more than 20 litres of milk are at increased risk of mastitis.

Hisar News: 20 लीटर से ज्यादा दूध देने वाली भैंसों में थनैला रोग का खतरा बढ़

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 21 Feb 2026 02:40 AM IST
विज्ञापन
Buffaloes producing more than 20 litres of milk are at increased risk of mastitis.
हिसार के सिरसा रोड स्थित केंद्रीय भैंस अनुसंधान संस्थान, फोटो- अमर उजाला
हिसार। दुग्ध उत्पादन बढ़ाने के लिए पशुपालक उन्नत नस्ल की भैंसें पाल रहे हैं लेकिन अधिक दूध देने वाली भैंसों में थनैला या मास्टिटिस बीमारी तेजी से बढ़ रही है। विशेषज्ञों के अनुसार 20 लीटर से अधिक दूध देने वाली भैंसें इस बीमारी की अधिक शिकार हो रही हैं। इसका प्रमुख कारण दूध निकालने में देरी, थनों में दूध का रह जाना और इससे विषाणु का बढ़ना है।
विज्ञापन

केंद्रीय भैंस अनुसंधान संस्थान के पीआरओ डॉ. राजेश कुमार के अनुसार, गोबर-मूत्र से भरे कीचड़, थनों की सफाई में लापरवाही और थन में चोट भी थनैला का कारण बन सकते हैं। थनैला एक संक्रामक बीमारी है जो सीधे भैंस के थनों को प्रभावित करती है। इससे न सिर्फ दूध की मात्रा घटती है बल्कि गुणवत्ता भी प्रभावित होती है। कई मामलों में दूध में थक्के, पानीपन या खून के अंश तक देखे जा रहे हैं।
विज्ञापन

भैंसों के दूध की नियमित टेस्टिंग के माध्यम से शुरुआती स्तर पर संक्रमण की पहचान की जा रही है। पशुपालक थनों की सफाई पर विशेष ध्यान दें और किसी भी असामान्य लक्षण पर तुरंत पशु चिकित्सक से संपर्क करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूध में थक्के, गाढ़ापन या रंग बदलना थनैला का संकेत
डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि थनैला जांच का सबसे आसान तरीका कैलिफोर्निया मास्टिटिस टेस्ट (सीएमटी) है, जिसे घर पर मात्र 50 पैसे में किया जा सकता है। इसमें चार खानों वाले पैडल में प्रत्येक थन का दूध अलग-अलग निकाला जाता है और सीएमटी रीजेंट मिलाकर धीरे-धीरे घुमाया जाता है। यदि दूध में थक्के, गाढ़ापन या रंग बदलता है, तो यह थनैला का संकेत है। यह जांच हर 15 दिन में करना चाहिए ताकि भैंस समय रहते सुरक्षित रहें।

ये हैं बीमारी के लक्षण
-थन में सूजन
- दूध का रंग बदलना
- दूध में थक्के या खून आना
- दूध उत्पादन में भारी गिरावट
- थन का सख्त हो जाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed