{"_id":"6a9dbf77246978f0560a8ea2","slug":"buffalo-milk-is-10-rupees-more-expensive-in-talwandi-rana-hisar-news-c-21-hsr1020-946485-2026-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: तलवंडी राणा में भैंस का दूध 10 रुपये महंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: तलवंडी राणा में भैंस का दूध 10 रुपये महंगा
विज्ञापन
हिसार। तलवंडी राणा गांव के पशुपालकों ने दूध के खरीद मूल्य में 10 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी का फैसला किया है। अब गाय का दूध 50 रुपये प्रति किलो और भैंस का दूध 70 रुपये प्रति किलो की दर से दिया जाएगा।
पशु चारे के दाम दोगुने होने और दूध के भाव पुराने स्तर पर बने रहने के कारण यह निर्णय लिया गया। सरपंच दयाल सिंह मोलिया की अध्यक्षता में रविवार को पंचायत भवन में हुई ग्रामीणों की बैठक में सर्वसम्मति से यह फैसला लिया गया।
ग्रामीणों ने बताया कि पिछले वर्षों की तुलना में पशुओं के चारे, खल और तूड़ी के दाम लगभग दोगुने हो चुके हैं। ऐसे में पशुपालन करना उनके लिए घाटे का सौदा बन गया था। ग्रामीणों ने कहा कि मौजूदा भाव में पशुपालकों को पर्याप्त बचत नहीं हो रही थी। बैठक में गांव के दूध व्यापारियों को भी आमंत्रित किया गया था लेकिन कोई नहीं पहुंचा।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने निर्णय लिया कि सभी दूधियों को 10 सितंबर तक का समय दिया जाएगा। यदि किसी व्यापारी को नए मूल्य पर आपत्ति है तो वह अगली बैठक में अपनी बात रख सकता है। ग्रामीणों ने कहा कि यदि सहमति नहीं बनेगी तो भी 11 तारीख से नए दाम लागू हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि यदि दूधिये सहमत नहीं होते तो पशुपालक गांव में ही दूध बेचेंगे। ब्यूरो