{"_id":"68dc09d01553ef23f603443f","slug":"buffalo-from-hisar-creates-world-record-by-producing-35-litres-of-milk-2025-09-30","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"'राधा' ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड: 35 लीटर दूध देती है सुपर भैंस, 'रेशमा' को पछाड़ा, लग्जरी गाड़ी से अधिक है कीमत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'राधा' ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड: 35 लीटर दूध देती है सुपर भैंस, 'रेशमा' को पछाड़ा, लग्जरी गाड़ी से अधिक है कीमत
Tue, 30 Sep 2025 10:18 PM IST
शाहिल शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, बास
संवाद न्यूज एजेंसी, बास
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Tue, 30 Sep 2025 10:18 PM IST
सार
हिसार जिले के गांव सिंघवा खास के पशुपालक ईश्वर सिंह सिंघवा की मुर्रा नस्ल की भैंस ‘राधा’ ने दुग्ध उत्पादन प्रतियोगिता में विश्व रिकॉर्ड बनाया है। इससे पहले यह रिकॉर्ड कैथल जिले की भैंस के नाम था। डिटेल में पढ़ें खबर...
विज्ञापन
अपने मालिक के साथ मुर्रा नस्ल की भैंस राधा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हरियाणा की धरती ने एक बार फिर साबित कर दिया कि यह पशुपालन की राजधानी है। हिसार जिले के गांव सिंघवा खास के पशुपालक ईश्वर सिंह सिंघवा की मुर्रा नस्ल की भैंस ‘राधा’ ने दुग्ध उत्पादन प्रतियोगिता में 35.669 किलोग्राम दूध देकर विश्व रिकॉर्ड बना इतिहास रच दिया है।
विज्ञापन
पहले रेशमा के नाम दर्ज था रिकॉर्ड
इससे पहले यह रिकॉर्ड कैथल जिले के गांव बुढ़ाखेड़ा निवासी नरेश की भैंस ‘रेशमा’ के नाम था, जिसने 33.800 किलोग्राम दूध देकर ख्याति प्राप्त की थी। अब राधा ने उसे पछाड़ते हुए नया अध्याय लिख दिया है। पशुपालन विभाग की ओर से गांव सिंघवा खास के पशु अस्पताल परिसर में आयोजित की गई थी। मुर्रा भैंसों में राधा ने अपनी क्षमता से सबको चौंका दिया। प्रतियोगिता में हांसी एसडीओ डॉ. जगबीर ढांडा, डॉ. प्रदीप, वीएलडीए प्रदीप, सरपंच ओमप्रकाश, अशोक, अनूप, राकेश और सोनी ने रिकॉर्ड टूटने के इस ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बने।
विज्ञापन
राधा की लगी थी 15 लाख रुपये कीमत
राधा के मालिक ईश्वर सिंह सिंघवा और उनके पिता रिटायर्ड पीटीआई होशियार सिंह लंबे समय से मुर्रा नस्ल की भैंसों की बेहतरीन देखभाल के लिए प्रदेश में प्रसिद्ध हैं। ईश्वर ने बताया कि उन्होंने राधा को फतेहाबाद जिले के कन्नड़ी गांव से खरीदा था। उनके घर आने के बाद राधा की पशुपालकों ने 15 लाख रुपये कीमत लगाई गई लेकिन ईश्वर हमेशा कहते हैं कि राधा सिर्फ एक भैंस नहीं, हमारे परिवार का गौरव है। इसे मैं करोड़ों रुपये में भी नहीं बेचूंगा।
विज्ञापन
Trending Videos
सिंघवा निवासी अशोक, अनूप, राकेश, सोनी इत्यादि ने बताया कि राधा ने उनके गांव का गौरव बढ़ाया है। राधा की इस ऐतिहासिक उपलब्धि से सिंघवा खास गांव में उत्सव जैसा माहौल है। ग्रामीणों ने ढोल-नगाड़ों के साथ ईश्वर सिंह का स्वागत किया और कहा कि यह सफलता हरियाणा के पशुपालकों के लिए प्रेरणा है। यह उपलब्धि न केवल हिसार जिले बल्कि पूरे प्रदेश के लिए गर्व का विषय बन गई है।
हरियाणा की शान बनी मुर्रा नस्ल
मुर्रा नस्ल की भैंसें अपने उच्च दुग्ध उत्पादन और गुणवत्ता के लिए जानी जाती हैं। राधा का यह रिकॉर्ड हरियाणा की पशुपालन परंपरा और किसानों की मेहनत का प्रमाण है। विशेषज्ञों का मानना है कि ऐसे रिकॉर्ड्स न केवल किसानों को प्रोत्साहित करते हैं बल्कि देशभर में हरियाणा की पहचान को और मजबूत करते हैं।
मुर्रा नस्ल की सबसे चर्चित भैंस ‘धन्नो रानी’ के मालिक भी ईश्वर सिंह हैं। ईश्वर सिंह ने पिछले महीने धन्नो के लिए जीवन यज्ञ किया था। 25 साल की उम्र में भी धन्नो की सेवा उतनी ही श्रद्धा से हो रही है, जितनी उसके दूध देने के दिनों में होती थी। कार्यक्रम में प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत की थी। ईश्वर सिंघवा ने बताया कि उन्होंने धन्नो को 2008 में खरीदा था। 2015 तक लगातार इसने देशभर की प्रतियोगिताओं में अपना जलवा दिखाया। धन्नो ने 6 बार राष्ट्रीय चैंपियनशिप जीती। एक बार में 26 किलो दूध देकर राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पूर्व केंद्रीय कृषि मंत्री राधा मोहन, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, केंद्रीय मंत्री संजीव बाल्यान, पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय ओमप्रकाश चौटाला, भूपेंद्र सिंह हुड्डा, मनोहर लाल खट्टर, पंजाब के मुख्यमंत्री स्वर्गीय सरदार प्रकाश सिंह बादल, पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला, पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु से सम्मानित हो चुकी है। धन्नो को मार्च 2016 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से नेशनल अवॉर्ड से नवाजा गया था।