फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   BSF Exam: 600 km. Examinees who came from far away, said- the spirit of service to the country did not let you get tired.

बीएसएफ परीक्षा : 600 किमी. दूर से पहुंचे परीक्षार्थी, बोले-देशसेवा की भावना ने थकने नहीं दिया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 07 Aug 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
BSF Exam: 600 km. Examinees who came from far away, said- the spirit of service to the country did not let you get tired.
हिसार। शहर में बने 16 परीक्षा केंद्रों में रविवार को बीएसएफ यानी सीमा सुरक्षा बल की प्रवेश परीक्षा हुई। परीक्षा के लिए 5210 युवाओं ने आवेदन किया, लेकिन परीक्षा करीब 3 हजार युवाओं ने दी। पहली शिफ्ट की परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे व दूसरी शिफ्ट की परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक हुई। परीक्षा के लिए झांसी, कानपुर समेत जगहों से परीक्षार्थी आए। उन्होंने कहा कि हम 600 किमी. दूर से परीक्षा देने आए हैं, लेकिन देशसेवा की भावना ने हमें थकने तक नहीं दिया।
विज्ञापन

नकल रहित परीक्षा के लिए बीएसएफ की ओर से कड़े व पुख्ता प्रबंध किए गए थे। सभी परीक्षा केंद्रों पर बीएसएफ व हरियाणा पुलिस के जवान तैनात रहे। परीक्षा शुरू होने से करीब 1 घंटा पहले परीक्षार्थियों की परीक्षा केंद्र में एंट्री शुरू कर की गई। हिसार में बिहार, उत्तरप्रदेश सहित अन्य राज्यों के युवा भी परीक्षा देने पहुंचे थे। कुछ युवाओं ने कहा कि परीक्षा केंद्र काफी दूर था। फिर भी बीएसएफ में लगने के हौसले ने उन्हें थकने नहीं दिया। जाट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में परीक्षा देकर बाहर आए युवाओं ने बताया कि इस परीक्षा केंद्र पर सुव्यवस्थित तरीके से परीक्षा आयोजित हुई है। परीक्षा पेपर आसान था।
विज्ञापन

परीक्षा केंद्र में काफी पुख्ता प्रबंध किए गए थे। मेरी परीक्षा काफी अच्छी हुई है। मेरा सपना है कि मैं बीएसएफ में लगकर देेश की सेवा करूं। - कन्हैया चौधरी, अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

पेपर काफी आसान था। पेपर के लिए मैंने काफी मेहनत की है। मैं वर्दी व बेल्ट की नौकरी करके देश की सेवा करना चाहता हूं। सभी युवाओं में इस प्रकार की भावना होनी चाहिए। -जितेंद्र शरण, कानपुर

परीक्षा केंद्र में कड़े प्रबंध किए थे। मेरा पेपर बहुत ही अच्छा हुआ है। बीएसएफ में लगने के लिए मैं काफी दिनों से परीक्षा की तैयारी कर रहा था। आज परीक्षा देकर अच्छा महसूस हो रहा है। अब रिजल्ट का इंतजार रहेगा। - रामबाबू, झांसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed