फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   B.Sc Nursing course not started even after four months of application

Hisar News: आवेदन के चार महीने बाद भी नहीं शुरू हुआ बीएससी नर्सिंग कोर्स

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 12 Nov 2024 11:34 PM IST
विज्ञापन
B.Sc Nursing course not started even after four months of application
हिसार। गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय में इस सत्र से कई नए कोर्स शुरू होने थे जिसमें बीएससी रेडियोलॉजी एंड इमेजिंग टेक्नोलॉजी, बीएससी मेडिकल लेबेरेट्री टेक्नोलॉजी, बीएससी नर्सिंग और पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग के कोर्स शामिल किए थे। इन कोर्स में दाखिले के लिए विद्यार्थियों ने 5 जून से 26 जून तक रजिस्ट्रेशन करवाया था। जिसके लिए विद्यार्थियों से 500 से 1500 रुपये फीस भरी थी, लेकिन चार माह बाद भी ये कोर्स शुरू नहीं हुए हैं और न ही पोर्टल पर इन कोर्स में दाखिले से संबंधित कोई जानकारी है। अब कोर्स शुरू न होने से विद्यार्थी फीस रिफंड करने के लिए विभाग में एप्लीकेशन भी दे रहे हैं। वहीं विवि प्रशासन का कहना है कि कोर्स के अप्रूव्ल के लिए सरकार को पत्र लिखा गया है। वहां से जो रिप्लाई आएगा उसी के आधार पर कोर्स से संबंधित फैसला लिया जाएगा।
विज्ञापन

कोर्स के लिए आवेदन करने वाले विद्यार्थियों का कहना है कि या तो जल्द से जल्द कोर्स शुरू किए जाएं या उनकी रजिस्ट्रेशन फीस रिफंड की जाए। हाल ही में 20 से 25 विद्यार्थियों ने फीस रिफंड के लिए विभाग में एप्लीकेशन दी है वहीं कई विद्यार्थियों का कहना है कि विवि प्रशासन को एक पोर्टल बनाना चाहिए जिसपर पर दाखिले से जुड़ी पूरी जानकारी उपलब्ध हो।
विज्ञापन


मैंने बीएससी नर्सिंग के लिए आवेदन किया हुआ है। आवेदन किए हुए काफी समय हो गया है, लेकिन अभी तक विवि प्रशासन की तरफ से दाखिले को लेकर कोई जानकारी पोर्टल पर अपलोड नहीं की गई है। - कौशल, छात्र
विज्ञापन
विज्ञापन


मैंने बीएससी रेडियोलॉजी के लिए रजिस्ट्रेशन करवाया था, लेकिन अब तक दाखिले शुरू नहीं हुए हैं न ही विवि की ओर से कोई दाखिले को लेकर अपडेट दिया जा रहा है। यदि कोर्स शुरू करने में कोई समस्या आ रही है तो विवि प्रशासन को विद्यार्थियों की फीस वापस करनी चाहिए। -
अलका, छात्रा

विश्वविद्यालय में बीएससी नर्सिंग के लिए रजिस्ट्रेशन करवाया था, लेकिन अभी तक दाखिले को लेकर कोई जानकारी नहीं दी जा रही हैं। ऐसे में विश्वविद्यालय प्रशासन को विद्यार्थियों की फीस रिटर्न करनी चाहिए या फिर दाखिले से जुड़ी पूरी जानकारी विद्यार्थियों को देनी चाहिए कि कब दाखिल होंगे और कब कक्षाएं शुरू होगी। - नवीन, छात्र


इन कोर्सों के अप्रूवल के लिए गवर्नमेंट के पास लेटर भेजा गया है। हमारी कोशिश है कि जल्द से जल्द कोर्स के लिए सरकार की ओर से अप्रूवल मिल जाए। उनकी ओर से जो भी फैसला आता है उससे संबंधित सभी जानकारी को विवि की साइट पर अपडेट कर दी जाएगा। - प्रो. नरसी राम बिश्नोई, कुलपति, जीजेयू।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed