{"_id":"4b184dafa1fa011ce9c7f93bf0b03727","slug":"brought-me-to-kidnap-from-hisar-please-meet-to-police-uncle-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुझे किडनैप कर हिसार लाए हैं, प्लीज पुलिस अंकल से मिलना है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुझे किडनैप कर हिसार लाए हैं, प्लीज पुलिस अंकल से मिलना है
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार
Updated Tue, 16 Sep 2014 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पार्क में अपने दो दोस्तों के साथ घूमने के लिए निकले भिवानी के किशोर दीपांशु उर्फ नोनू का चार लोगों ने अपहरण कर लिया।
विज्ञापन
अपहरण की वारदात को अंजाम देने वालों ने दीपांशु का मुंह दबा लिया और उसे वैन में डालकर हिसार ले आए। वे किशोर को सिरसा की तरफ लेकर जा रहे थे।
मगर नोनू की किस्मत अच्छी थी कि उसने सूझबूझ से काम लिया और बदमाशों को चकमा देकर खुद पुलिस के पास पहुंच गया। बच्चा एकदम सहमा हुआ है। हिसार पुलिस ने बच्चे के उसके पिता का नंबर लेकर उसे सूचना दी।
दीपांशु ने बताया कि वह रोहतक के झज्जर रोड स्थित जीडी रॉयल स्कूल में आठवीं कक्षा में पढ़ता है। वह भिवानी में भूतों वाली गली में रहता है और उसके पिता एलआईसी एजेंट हैं।
विज्ञापन
बच्चे ने बताया कि वह घर से अपने मोहल्ले के दो दोस्तों के साथ घर के नजदीक बने पार्क में खेलने के लिए गया था। कुछ देर खेलने के बाद वह वापस घर आने लगा।
बच्चे ने बताया कि उसके पास दस रुपये थे। उसकी जेब से रुपये नीचे गिर गए। इस दौरान दोस्त आगे निकल गए। वह नीचे गिरे अपने रुपये उठाने लगा।
इसी दौरान पीछे से दो लोग आए और उसका मुंह दबा लिया। किशोर को वे नजदीक खड़ी वैन में ले गए, जिसमें दो और व्यक्ति पहले से सवार थे।
चोरों लोगों ने मुंह पर कपड़ा बांधा हुआ था। उन्होंने दीपांशु को जबदस्ती गाड़ी में पकड़कर बैठा लिया। बीच में क्या हुआ दीपांशु को पता नहीं। करीब साढ़े पांच बजे वे हिसार पहुंचे।
विज्ञापन
बच्चे का कहना है कि बस स्टैंड के सामने चोरों व्यक्ति गाड़ी से उतर गए और उन्होंने गाड़ी लॉक कर उसे अंदर ही छोड़ दिया। बच्चा सहमा हुआ था।
बच्चे का कहना है कि जैसे ही वे चारों एक दुकान में घुसे तो वह लॉक खोलकर गाड़ी से निकलकर तेज भाग लिया। शहर से अनजान दीपांशु जिंदल पार्क की तरफ भागा।
वह सिटी थाना के पीछे बने एक्जीक्यूटिव इंजीनियरिंग हरियाणा पुलिस हाउसिंग बोर्ड ऑफिस में पहुंच गया।
बोला पुलिस अंकल से मिलना है सर
सहमा हुआ दीपांशु बोर्ड देखकर पुलिस ऑफिस में घुस गया। उसने घुसते ही एक सादी वर्दी में तैनात पुलिस कर्मचारी को कहा, सर मुझे पुलिस अंकल से मिलना है।
बच्चे को देख पुलिस कर्मचारी ने कहा क्या बात है बेटा क्यों मिलना है। बच्चा रोने लगा उसने कहा कि मुझे किडनैप कर चार व्यक्ति ले आए थे। मैं वहां से भाग आया हूं। पुलिस कर्मचारियों ने उससे घर का नंबर पूछकर उसके पापा शशी भूषण शर्मा के पास फोन किया।
दादरी एलआईसी ऑफिस से सीधे पिता पहुंचे हिसार
मामले के बारे में जब पुलिस ने बच्चे के पिता के पास कॉल की तो पिता सीधे अपने एक साथी फील्ड ऑफिसर की गाड़ी लेकर हिसार पहुंच गए।
बच्चे का पिता एलआईसी में एचजी है। मामले की सूचना मिलते ही हिसर सिटी पुलिस, सीआईए की टीम मौके पर पहुंच गई।
पुलिस ने मौके का मुआयना भी किया। पुलिस सब इंस्पेक्टर मंदीप ने बताया कि बच्चा खुद चलकर आया था। उसने किडनैपिंग की बात कही है। बच्चे को उसके परिजनों को सौंप दिया गया है।