फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Brother, without Guru there is no knowledge, memorize Satguru-Satguru: Swami Krishnanand

बिन गुरु के भैया ज्ञान नहीं, सतगुरु-सतगुरु रट लो : स्वामी कृष्णानंद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jan 2025 10:58 PM IST
विज्ञापन
Brother, without Guru there is no knowledge, memorize Satguru-Satguru: Swami Krishnanand
 स्वामी दीप्तांन्द अवधूत मेमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट खरड़ अलीपुर धाम में पूजा पाठ करते स्वामी कृष्
हिसार। स्वामी दीप्तांन्द अवधूत मेमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट खरड़ अलीपुर धाम में चार दिवसीय वार्षिक कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए स्वामी कृष्णानंद महाराज ने कहा कि ‘बिन गुरु के भैया ज्ञान नहीं, सतगुरु-सतगुरु रट लो, बुरे कर्मों से दूर हट लो, फिर बेड़ा पार है।’ गुरु के ज्ञान बिना सब व्यर्थ है क्योंकि गुरु हमें सच्चा ज्ञान देते हैं।
विज्ञापन

समारोह के दूसरे दिन मंगलवार को कार्यक्रम से पूर्व विधिवत रूप से मंत्र उचारण के साथ हवन कराए गए। सत्संग के दौरान स्वामी कृष्णानंद महाराज ने कहा कि ‘साधु कहते बात धर्म की, चित पर धर ले रे, मनुष जनम की सफल कमाई यहीं पे कर ले तेरा बेड़ा पार है। गुरु की पावन आरती के उपरांत श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर स्वामी कृष्णानंद, स्वामी जीतवानंद, स्वामी अमृतानंद स्वामी जितेंद्रानंद, स्वामी रामानंद, स्वामी संजय ब्रह्मचारी, स्वामी सतवीरानंद सहित हजारों श्रद्धालु व संत महात्मा उपस्थित थे।
विज्ञापन



यह रहेगा कार्यक्रम
चार दिवसीय विश्व शांति एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए 108 हवन-यज्ञ महोत्सव सोमवार को शुरू हुआ। 30 जनवरी को इसका समापन होगा। आश्रम के गद्दीनशीन स्वामी कृष्णानंद महाराज ने बताया कि इस हवन में 27, 28, 29, 30 जनवरी को सुबह 9.15 बजे से प्रतिदिन 27-27 हवन महायज्ञ व 9 अखंड पाठ होंगे। 29 जनवरी को रात्रि 08:00 बजे से प्रभु की इच्छा तक सत्संग आयोजित किया जाएगा। 30 जनवरी को 108 हवन महायज्ञ की संपूर्ण आहुति होगी व 108 ग्रंथ साहेब अखंड पाठ संपूर्ण भोग 10.15 बजे होगा। आश्रम में दोपहर 11 से 2 बजे तक सत्संग ज्ञान गंगा बहेगी। सुबह 10 से 1 बजे तक रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा। सुबह 9 बजे से भंडारा चलाया जाएगा तथा प्रात: 10 से 1 बजे तक नि:शुल्क आयुर्वेदिक चिकित्सा शिविर भी लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed