फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Brother-in-law, were supplying Acau drug hau students

एचएयू में छात्रों को नशा सप्लाई करते थे जीजा-साले

Tue, 23 Sep 2014 12:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार Updated Tue, 23 Sep 2014 12:25 AM IST
विज्ञापन
Brother-in-law,  were  supplying Acau drug hau students

एचएयू के स्टूडेंट्स को नशा सप्लाई करने के लिए जा रहे राजस्थान के दो युवकों को पुलिस ने करीब 30 लाख रुपये की 300 ग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


दोनों युवक शहर में पिछले कई दिनों से सरेआम यह जहर लेकर घूम रहे थे, लेकिन पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी। किस्मत से चालान करने के लिए जो चेकिंग चल रही थी, युवक तब पकड़ में आ गए।
विज्ञापन


पुलिस ने जब कागजात मांगे तो उनके पास नहीं थे। पुलिस को शक हुआ तो नशे के कारोबार का खुलासा हुआ। पकड़े गए युवक राजस्थान के सूरजगढ़ निवासी भरत और चूरू के मलसीसर निवासी व हाल ही में हिसार के 12 क्वाटर रोड पर रह रहे आशीष उर्फ शीषू है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने दोनों आरोपियों को सोमवार को कोर्ट में पेश किया जहां से भरत को पांच दिन के रिमांड पर लिया गया है और उसके साथी आशीष को जेल भेज दिया गया है।

हिसार में आशीष चलाता था ऑटो
पुलिस पीआरओ चंद्रभान का कहना है कि आशीष 12 क्वार्टर रोड पर गली नंबर 18 में पिछले काफी समय से रह रहा था। वह शहर में ऑटो चलाता था।

आशीष व भरत आपस में रिश्तेदार हैं। भरत आशीष की बुआ का दामाद है यानी रिश्ते में भरत आशीष का जीजा लगता है।
 फौजी से लेकर आए थे हेरोइन
पुलिस का कहना है कि भरत राजस्थान में मजदूरी करता था। उसका संपर्क पिलानी के नजदीक ढाणी श्योराण निवासी एक रिटायर्ड फौजी से हो गया। उसने भरत को लालच दिया और उसने इस लालच में अपने रिश्तेदार को भी तस्करी में शामिल कर लिया।

10 हजार रुपये की एक ग्राम हेरोइन
शहर के जिन लोगों से संपर्क किया था, उन्हें अभी तक हेरोइन का रेट 10 हजार रुपये प्रति एक ग्राम का बताया गया था।

दो लाख में तय हुआ था सौदा
एएसआई भूप सिंह ने बताया है कि आरोपियों ने पूछताछ में कबूला है कि भरत जब पिलानी के नजदीक मजदूरी करता था तो उसकी मुलाकात किसी ने फौजी से करवा दी।

उसने इस हेरोइन की सप्लाई के लिए 2 लाख रुपये देने की बात कही गई थी। जो हेरोइन भरत को सप्लाई करने के लिए दी गई थी उसकी कीमत उन्हें बाद में देनी थी।


पुलिस ने दोनों लोगों को एचएयू के गेट नंबर एक के सामने से पकड़ा था। ये एचएयू के स्टूडेंट्स आदि से सौदा तय करने के लिए जा रहे थे। पुलिस चेकिंग के दौरान ये पकड़े गए। इनका टारगेट विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में युवाओं को नशा सप्लाई करने का था।
- चंद्रभान, पुलिस पीआरओ, हिसार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed