फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Brother-in-law's landlord marries minor, rapes her, zero FIR registered

जीजा के मकान मालिक ने नाबालिग के साथ शादी कर किया दुष्कर्म, जीरो एफआईआर दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 04 Oct 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
Brother-in-law's landlord marries minor, rapes her, zero FIR registered
फतेहाबाद। शहर के एक कॉलोनी निवासी व्यक्ति द्वारा नाबालिग के साथ शादी कर दुष्कर्म करने व मारपीट करने का मामला सामने आया है। नाबालिग को 28 सितंबर को डायल 112 पुलिस ने बरामद कर वन स्टॉप सेंटर तक पहुंचाया था। अगले दिन उसे बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत किया गया। जहां उसकी काउंसिलिंग की गई तो मामले का खुलासा किया। पुलिस ने नाबालिग की शिकायत पर जीजा के आरोपी मकान मालिक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महिला थाना पुलिस ने इस संबंध में यहां पर जीरो एफआईआर दर्ज कर आगरा थाना में रिपोर्ट भेजी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में नाबालिग ने बताया कि उसकी बहन फतेहाबाद के डीएसपी रोड स्थित एक कॉलोनी निवासी युवक से विवाहित है, वह पांच माह पहले अपनी बहन के घर रहने आई थी। जहां उसकी अपने जीजा के मकान मालिक से दोस्ती हो गई। बाद में वह अपने गांव चली गई। इसके बाद उन दोनों में फोन पर होने लगी। आरोप है कि मकान मालिक ने उसे झांसे लेते हुए कहा कि अगर वह उसके पास नहीं आई तो वह आत्महत्या कर लेगा। वह भी उसे पसंद करती थी तो मना नहीं कर सकी। इसके बाद आरोपी उसे उसके गांव से चंडीगढ़ ले गया। यहां उन्होंने मंदिर में शादी कर ली। 10 सितंबर को दोनों फतेहाबाद आ गए और एक किराये के कमरे पर रहने लगे। इसके बाद 28 सितंबर को आरोपी ने उससे झगड़ा किया व मारपीट की और उसका हाथ जला दिया। इसके बाद आरोपी उसे छोड़कर चला गया। इस पर उसने डायल 112 को सूचना दी। जिसने उसे वन स्टॉप सेंटर तक पहुंचाया। यहां पर काउंसिलिंग की गई तो मामले का खुलासा हुआ। महिला थाना प्रभारी कविता का कहना है कि नाबालिग की शिकायत पर जीरो एफआईआर दर्ज कर आगरा पुलिस को रिपोर्ट भेज दी गई है। क्योंकि पीड़िता आगरा क्षेत्र की रहने वाली है और मामला वहीं से शुरू हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed