फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jija ran away with minor sister-in-law in the morning, wife died of shock at night

Hisar News: सुबह नाबालिग साली को ले भागा जीजा, रात को सदमे से पत्नी की मौत

Thu, 08 Dec 2022 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा) Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 08 Dec 2022 11:59 PM IST
सार

गुरुवार सुबह महिला का शव झुग्गी में ही मिला। सूचना मिलने पर शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव का नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।

विज्ञापन
Jija ran away with minor sister-in-law in the morning, wife died of shock at night
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

विस्तार

हरियाणा के हिसार शहर के एक सेक्टर में झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाला एक युवक बुधवार सुबह 16 वर्षीय साली को बहला-फुसलाकर भगा ले गया। रात को युवक की पत्नी को घटना का पता चला तो सदमे से उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन

 

गुरुवार सुबह महिला का शव झुग्गी में ही मिला। सूचना मिलने पर शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव का नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मृतका की मां की शिकायत पर आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कराया है।

विज्ञापन

 

यूपी के बदायूं की रहने वाली महिला ने बताया कि उसकी तीन बेटियां हैं। बड़ी बेटी की शादी तीन साल पहले यूपी के बदायूं एरिया में रहने वाले युवक के साथ की थी। काम की तलाश में बेटी-दामाद हिसार आ गए और सेक्टर में झुग्गी-झोपड़ी में रहने लगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

वह भी अपने बच्चों के साथ सेक्टर के दूसरी तरफ बनी झोपड़ी में रहती है। बड़ी बेटी कुछ दिन से बीमार चल रही थी तो बुधवार सुबह दामाद बेटी को उसके पास छोड़कर चला गया। बाद में दामाद छोटी बेटी को बहला-फुसला कर अपने साथ ले गया।

 

अपने स्तर पर तलाश के बाद इस बारे में शहर थाना पुलिस को सूचना दी। गुरुवार सुबह जब बड़ी बेटी को संभाला तो उसकी मौत हो चुकी थी। उन्होंने बताया कि सदमे की वजह से बेटी की मौत हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed