फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Brick kiln tractor overturns, worker dies after being crushed under trolley

Hisar News: ईंट-भट्ठे का ट्रैक्टर पलटा, ट्रॉली के नीचे दबने से मजदूर की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
Brick kiln tractor overturns, worker dies after being crushed under trolley
बास (हिसार)। सीसर गांव के पास मंगलवार शाम ईंट-भट्ठे पर कार्यरत एक मजदूर की मौत हो गई जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा उस समय हुआ जब ईंटें खाली कर भट्ठे पर लौट रही ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। रमेश के शव का वीरवार को नागरिक अस्पताल हांसी में पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। गंभीर रूप से घायल साथी मजदूर का इलाज पीजीआईएमएस रोहतक में कराया जा रहा है। अभी परिजनों के बयान दर्ज नहीं हुए हैं।
विज्ञापन

बिहार निवासी मृतक रमेश और उत्तर प्रदेश के बदायूं निवासी प्रिंस मंगलवार शाम ट्रैक्टर पर सवार होकर ईंट-भट्ठे की ओर लौट रहे थे। ट्रैक्टर में कुल तीन मजदूर सवार थे। सीसर से भाटोल जाने वाले मार्ग पर ट्रैक्टर का संतुलन बिगड़ गया और वह पलट गया। इस हादसे में रमेश और प्रिंस ट्रॉली के नीचे दब गए, जबकि तीसरा मजदूर सड़क किनारे कच्चे हिस्से में गिरने से मामूली रूप से घायल हुआ। हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया।
विज्ञापन

मशक्कत के बाद दोनों मजदूरों को ट्रॉली के नीचे से बाहर निकाला गया और उन्हें नागरिक अस्पताल हांसी पहुंचाया गया। वहां चिकित्सकों ने रमेश को मृत घोषित कर दिया जबकि गंभीर रूप से घायल प्रिंस को प्राथमिक उपचार के बाद अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। बाद में उसकी हालत नाजुक होने पर बुधवार को उसे पीजीआईएमएस रोहतक भेजा गया जहां उसका उपचार कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बास थाना पुलिस के जांच अधिकारी पवित्र कुमार ने बताया कि अभी मृतक के परिजन नहीं पहुंचे हैं। परिजनों के बयान दर्ज होने के बाद आगामी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। शव का पोस्टमार्टम वीरवार को करवाकर परिजनों को सौंपा जाएगा। बताया जा रहा है कि मृतक रमेश करीब 25 दिन पहले ही ईंट-भट्ठे पर काम करने आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed