{"_id":"675dc5a2493869dcb50d3d7b","slug":"bribery-accused-kulbir-has-also-contested-elections-hisar-news-c-21-hsr1020-525006-2024-12-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: लोकसभा चुनाव भी लड़ चुका है रिश्वत का आरोपी कुलबीर, लोगाें ने प्रचार के दौरान पीटा था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: लोकसभा चुनाव भी लड़ चुका है रिश्वत का आरोपी कुलबीर, लोगाें ने प्रचार के दौरान पीटा था
Sat, 14 Dec 2024 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Sat, 14 Dec 2024 11:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिसार। जींद एसीबी ने हिसार जिले गांव नियाणा निवासी कुलबीर को शनिवार को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया। कुलबीर 2019 में लोकसभा का चुनाव लड़ चुका है। चुनाव प्रचार के दौरान उन पर सुलखनी गांव में कुछ लोगों ने हमला कर दिया था। उसकी पिटाई कर कपड़े फोड़ दिए थे, जिसके बाद उसे पुलिस सुरक्षा दी गई थी। कुलबीर करीब दो महीने पहले ही महिला आयोग की वाइस चेयरपर्सन सोनिया अग्रवाल के संपर्क में आया था। पहले वह पाॅक्सो के बारे में जागरूकता कार्यक्रम के लिए काम करता था। बाद में सोनिया अग्रवाल ने अपना ड्राइवर एवं सहायक के तौर रख लिया। शनिवार सुबह वह हिसार ऑटो मार्केट में गाड़ी का काम कराने आया था। उसके पास सोनिया अग्रवाल का फोन आया तो उसने ड्यूटी में असमर्थता जाहिर की। बाद में कुलबीर का उसके परिजनों से संपर्क नहीं हो सका। कुलबीर अपना एक यूट्यूब चैनल भी चलाता है। महिला आयोग से जुड़ने के बाद उसने गांव के दो-तीन युवकों को महिला आयोग में नौकरी लगवाने का भरोसा भी दिया था। कुलबीर दो बच्चों का पिता है।
विज्ञापन