फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Bribe hisar, dataentry opretor hisar, Hisar

नाबालिग प्रेमिका से मिलवाने के लिए दो हजार की रिश्वत लेते डाटा इंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार

Sat, 25 Mar 2017 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार Updated Sat, 25 Mar 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
Bribe hisar, dataentry opretor hisar, Hisar
Bribe case - फोटो : Bureau

आश्रम में रह रही नाबालिग युुवती से मिलवाने के लिए डिस्ट्रिक चाइल्ड प्रोटेक्शन यूनिट के डाटा इंट्री ऑपरेटर ने लड़की के प्रेमी से दो हजार रुपये की रिश्वत मांगी। विजिलेंस ने आरोपी डाटा इंट्री ऑपरेटर को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन

मिलगेट एरिया की एक नाबालिग युवती अपने प्रेमी के साथ घर से गायब हो गई थी। बाद में इस लड़की को पुलिस ने खोज निकाला। लड़की ने बयान में कहा कि उसकी माता का निधन हो चुका है। उसके पिता ने दूसरी शादी कर रखी है। वह अपने नाना-नानी के साथ रह रही है। उसके साथ मारपीट की जाती है। इस कारण वह उनके साथ नहीं जाना चाहती। लड़की के बयान के बाद उसे शहर के एक आश्रम में भेज दिया गया था। पिछले कुछ महीने से लड़की आश्रम में रह रही थी। आश्रम में किसी भी पुरुष का लड़की से मिलना संभव नहीं है।
विज्ञापन


 लड़की के प्रेमी ने डीसीपीयू के ऑपरेटर विरेंद्र से संपर्क किया। विरेंद्र ने ने लड़की से मुलाकात के लिए कुछ खर्चा पानी मांगा। जिस पर दोनों के बीच दो हजार रुपये में बात तय हो गई। प्रेमी अजय ने इस मामले की शिकायत विजिलेंस को कर दी। विजिलेंस टीम ने दो हजार रुपये का नया नोट अजय को दिया। अजय शुक्रवार की दोपहर डेढ़ बजे के करीब डीसीपीयू कार्यालय पहुंचा। यहां ऑपरेटर को दो हजार रुपये का नोट दे दिया। ऑपरेटर ने अन्य कर्मचारी की मदद से लड़की को आश्रम से बुला लिया। इसके बाद लड़की से रेडक्रॉस की कैंटीन में प्रेमी की मुलाकात करा दी गई। लड़के को कुछ दूर तक लड़की साथ ले जाने की छूट भी दे दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


 इस बीच विजिलेंस के इंस्पेक्टर भूपेंद्र शर्मा के नेतृत्व में टीम ने छापा मारा। जिसमें एसआई इंस्पेक्टर सदानंद, गोपालाराम, हेड कांस्टेबल गुरसेवक, नरेश शामिल थे। ड्यूटी मजिस्ट्रेट के तौर पर तहसीलदार कनब को लिया गया था। ड्यूटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में विजिलेंस टीम ने आरोपी से दो हजार रुपये का नोट बरामद कर लिया। टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

पूरे केस में दो और लोग भी संलिप्त
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस मामले में एक काउंसलर तथा एक दूसरा ऑपरेटर भी शामिल था। दूसरे ऑपरेटर ने अजय को विरेंद्र से मिलवाया था। यह काउंसलर तथा दोनों ऑपरेटर कांट्रेक्टर के कर्मचारी हैं।

आश्रम में रह रही लड़की बारहवीं की स्टूडेंट
नाबालिग लड़की की आयु करीब साढे़ सोलह साल है। लड़की बारहवीं क्लास की छात्रा है। पिछले करीब पांच से छह महीने से आश्रम में रह रही थी। लड़की की ओर से परिजनों के साथ जाने से इनकार करने के बाद आश्रम भेजा गया था। नियम के अनुसार नाबालिग लड़की से उसके परिजनों के अलावा अन्य कोई नहीं मिल सकता।


मोबाइल क्लिप भी सौंपी
शिकायतकर्ता ने इस मामले में विजिलेंस को मोबाइल क्लिप भी सौंपी है। जिसमें रिश्वत मांगने की पूरी रिकार्डिंग शामिल है। शिकायतकर्ता ने इस मामले में जांच कर सभी आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed