फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Breaking the lock of the house, two acquaintances of the owner took 12 tola jewelery and 60 thousand rupees

मकान का ताला तोड़ मालिक के दो परिचित ले गए 12 तोले के आभूषण और 60 हजार रुपये

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 06 Nov 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
Breaking the lock of the house, two acquaintances of the owner took 12 tola jewelery and 60 thousand rupees
हिसार। पटेल नगर स्थित बंद मकान के ताले तोड़ दो युवक 12 तोले के आभूषण और 60 हजार रुपये चोरी कर ले गए। घटना के समय परिवार अपने एक डेंगू पीड़ित सदस्य से मिलने गुरुग्राम के एक अस्पताल गए थे। पूरी घटना मकान में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। परिवार के सदस्य जब शनिवार को लौटे तो वारदात का पता चला। सीसीटीवी खंगाले में पता चला कि चोरी उनके दो परिचितों ने की है। इसके बाद पटेल नगर स्थित गांधी नगर निवासी पूनम ने पुलिस में बयान दर्ज करवाए।
विज्ञापन

पटेल नगर स्थित गांधी नगर निवासी पूनम ने बताया कि उसके पति अमित उर्फ मिति पिछले करीब 8 से 10 दिन से बीमार है। जिसका इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है। 5 नवंबर को पति की तबीयत बिगड़ गई। जिसके बाद उन्हें गुरुग्राम के मेंदाता अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़िता पूनम ने बताया कि शनिवार सुबह जब वह घर आई तो मुख्य गेट का ताला टूटा मिला। अलमारी से एक जोड़ी चांदी, एक सिंगल पाजेब, एक जोड़ी सोने के कड़े, चार अगूंठी सोने की, एक मंगलसूत्र सोने का, एक चेन सोने की लोकेट समेत 12 तोले के आभूषण और 60 हजार रुपये गायब मिला। पीड़िता ने बताया कि जब सीसीटीवी फुटेज देखी तो पता चला कि पटेल नगर निवासी टिंकू और पीएलए निवासी अमित उर्फ ब्लैकी चोरी करते दिखे। दोनों का उनके घर आना-जाना है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed