{"_id":"65efe0520bd1172f3c0a91ad","slug":"bpl-families-started-protest-in-majra-after-not-getting-plots-of-100-100-yards-hisar-news-c-21-hsr1020-339674-2024-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: माजरा में बीपीएल परिवारों ने 100-100 गज के प्लाॅट न मिलने पर शुरू किया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: माजरा में बीपीएल परिवारों ने 100-100 गज के प्लाॅट न मिलने पर शुरू किया धरना
विज्ञापन
नारनौंद। गांव माजरा में बीपीएल परिवारों को 100-100 गज के प्लाॅट नहीं मिलने के चलते उन्होंने सतरोल खाप के निर्माणाधीन चबूतरे का काम रुकवा दिया और सरकार व प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए धरना शुरू कर दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि जब तक उनको 100-100 गज के प्लॉट नहीं दिए जाते तब तक उनका धरना जारी रहेगा।
ग्रामीणों का कहना है कि उनके पास 50-50 गज जमीन है। लेकिन उनके तीन-तीन बच्चे शादीशुदा हैं और वह पशु भी रखते हैं। वे अपने पशुओं को गलियों में या फिर पंचायत की जमीन पर बांधते थे। लेकिन वहां से सरपंच व ग्रामीणों ने उनके पशुओं को खुलवा दिया। इसके बाद अब उनके सामने और कोई विकल्प नहीं बचा तो उन्होंने इस मामले को लेकर धरना शुरू किया है। ग्रामीणों ने बताया कि सरपंच ने उनसे कहा है कि उनके प्लाॅटों के लिए उन्होंने ग्राम पंचायत की तरफ से रेजोल्यूशन पास कर दिया है लेकिन उस पर किसी भी पंच के हस्ताक्षर नहीं थे। इसलिए प्लॉट मिलने तक उनका धरना जारी रहेगा। इस दौरान ग्रामीण कृष्णा, अंग्रेजो, कोमल, नीतू, दर्शना, रानी, मीनाक्षी, निक्की, रीना, प्रदीप, पप्पू, राजेश, नन्हा, महेंद्र, चतर सिंह, विजय, सुनील व सुरेंद्र आदि मौजूद रहे।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
विज्ञापन
ग्राम पंचायत की तरफ से ग्रामीणों को आश्वासन दिया था जिस पर कार्रवाई करते हुए रेजोल्यूशन पास कर दिया गया है। रेजोल्यूशन को आगामी कार्रवाई के लिए बीडीपीओ कार्यालय में भेज दिया जाएगा।
- रामकेश सरपंच, गांव माजरा।