फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   BPHU will start soon in the civil hospital, preparations are in full swing with the appointment of a pathologist

Hisar News: नागरिक अस्पताल में जल्द शुरू होगी बीपीएचयू, पैथोलॉजिस्ट की नियुक्ति के साथ तैयारियां तेज

Wed, 30 Jul 2025 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Wed, 30 Jul 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
BPHU will start soon in the civil hospital, preparations are in full swing with the appointment of a pathologist
हांसी नागरिक अस्पताल में बना बीपीएचयू का भवन। 
हांसी। नागरिक अस्पताल, हांसी के पीछे स्थित नए भवन में ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट (बीपीएचयू) जल्द शुरू होने जा रही है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने पैथोलॉजिस्ट की नियुक्ति कर दी है और यूनिट को चालू करने की तैयारियां अंतिम चरण में हैं।
विज्ञापन


बीपीएचयू के शुरू होने से अस्पताल में एक ही छत के नीचे विभिन्न बीमारियों की जांच, इलाज, टीकाकरण और स्वास्थ्य कार्यक्रमों की जानकारी मिल सकेगी। मरीजों को अलग-अलग लैब में भटकने की बजाय अब सारी सेवाएं एक ही स्थान पर मिलेंगी।
विज्ञापन


बन गया है भवन, हो रहा है जरूरी संसाधनों का इंतजाम
इस यूनिट का निर्माण कार्य लोक निर्माण विभाग द्वारा करवाया गया था, जो फरवरी में पूरा हो चुका था। अब भवन स्वास्थ्य विभाग को हैंडओवर कर दिया गया है। वर्तमान में इंटरनेट कनेक्शन, फर्नीचर (मेज, कुर्सी आदि) और अन्य आवश्यक संसाधनों को स्थापित करने का कार्य जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हिसार की मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. सपना गहलावत ने 4 जून को इस भवन का निरीक्षण किया था। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए थे कि भवन टेकओवर कर सभी प्रयोगशालाएं यहीं शिफ्ट की जाएं। इसके बाद बिजली कनेक्शन का कार्य शुरू कर दिया गया।
36 लाख की लागत से हुआ निर्माण
स्वास्थ्य विभाग ने दो वर्ष पहले बीपीएचयू के लिए प्रस्ताव सरकार को भेजा था, जिसे 2023 के अंत में स्वीकृति मिली। इसके बाद मई 2024 में निर्माण कार्य शुरू हुआ और अब यूनिट तैयार है। यह यूनिट 2660 वर्गफीट क्षेत्र में बनी है और इसके निर्माण पर लगभग 36 लाख रुपये खर्च हुए हैं।
मिलेंगी ये सुविधाएं
बीपीएचयू भवन में टेस्टिंग लैब, क्लिनिकल पैथ लैब, स्टोर रूम और बोर्ड रूम बनाया गया है। यहां संचारी और गैर संचारी रोगों की जांच, नियमित स्वास्थ्य सेवाएं और टीकाकरण जैसी सुविधाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध होंगी। यूनिट शुरू होने के बाद नागरिक अस्पताल में जांच सेवाओं की गति बढ़ेगी और मरीजों को समय पर रिपोर्ट मिलने में सुविधा होगी।

वर्जन

बीपीएचयू को शुरू करने के लिए पैथोलॉजिस्ट की नियुक्ति हो गई है। जल्दी ही बीपीएचयू को आमजन के लिए खोला जाएगा। - डॉ़ राहुल बुद्धिराजा, एसएमओ, नागरिक अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed